बांदा के नवोदित गैंग का डकैत सतना के थाने से हथकड़ी सहित फरार

बांदा का रहने वाला और मध्य प्रदेश के सतना और पन्ना जिले में सक्रिय नवोदित अर्जुन सिंह परिहार..

बांदा के नवोदित गैंग का डकैत सतना के थाने से हथकड़ी सहित फरार
satna police

बांदा का रहने वाला और मध्य प्रदेश के सतना और पन्ना जिले में सक्रिय नवोदित अर्जुन सिंह परिहार गैंग का सदस्य अजय पाल बीती रात सतना जिले के बरौंधा थाने से हथकड़ी सहित फरार हो गया।जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया है।

बताते चलें कि बांदा जनपद में सक्रिय रहे दस्यु सरगना अंबिका पटेल और ठोकिया के मारे जाने के बाद जिले से डकैत का सफाया हो गया था लेकिन बीच-बीच में छुटभैया बदमाश कुछ न कुछ अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। इधर पिछले एक साल से अतर्रा थाना क्षेत्र के तेरा महुटा गांव का रहने वाला अर्जुन सिंह 8-10 लोगों का गैंग बनाकर खुद गैंग का सरगना बन गया है और उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश के जनपदों में अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा है।

यह भी पढ़ें - घूंघट उठाते ही दुुल्हन की पोल खुल गई, दुल्हन केे भेष में प्रेमी आया...

अर्जुन सिंह पर मध्य प्रदेश पुलिस ने 20000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। इसी गिरोह के सदस्य और तेरा महुटा गांव निवासी अजय पाल को सतना मध्य प्रदेश के बरौंधा थाने की पुलिस ने 30 मई को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद थाने में लाकर उनसे पूछताछ की जा रही थी।इसी बीच मंगलवार को देर रात अजय पाल उस समय हथकड़ी सहित थाने से फरार हो गया।

जब थाना प्रभारी व अन्य पुलिस स्टाफ एक सिपाही का जन्मदिन मनाने में मस्त थे।उक्त अपराधी के फरार होने से मध्य प्रदेश पुलिस में हड़कंप मच गया है इधर जब अतर्रा थाना बांदा में भगोड़े बदमाश के बारे में जानकारी मांगी गई तो पुलिस ने गैंग के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की है जबकि गांव के लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अर्जुन सिंह 9 महीने पहले अपने भतीजे को गोली मारने के बाद सुर्खियों में आया था।इसके बाद वह फरार हो गया। फरारी हालत में ही उसने अपना एक गैंग बना लिया है जो मध्यप्रदेश के जनपदों में अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा है।

यह भी पढ़ें - कोरोना काल में बुजुर्गों का सहारा बन रही योगी सरकार

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
1
wow
1