भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत 2082 के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शाखाओं में वर्ष प्रतिपदा उत्सव का आयोजन

रविवार 30 मार्च 2025 को भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत 2082 के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बांदा द्वारा नग...

Mar 31, 2025 - 11:38
Mar 31, 2025 - 11:40
 0  21
भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत 2082 के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शाखाओं में वर्ष प्रतिपदा उत्सव का आयोजन

बांदा। रविवार 30 मार्च 2025 को भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत 2082 के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बांदा द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर शाखाओं में वर्ष प्रतिपदा उत्सव का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में संघ के स्वयंसेवकों ने संघ के प्रथम सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी की जयंती के अवसर पर आद्यसरसंघचालक प्रणाम किया। इसके बाद भगवा ध्वज फहराया गया और अमृत वचन के साथ एकल गीत प्रस्तुत किए गए। इस उत्सव में बौद्धिक सत्रों का भी आयोजन हुआ, जिसमें संघ के प्रमुख वक्ताओं ने स्वयंसेवकों को भारतीय संस्कृति और देश की गौरवमयी परंपराओं के बारे में पाथेय प्रदान किया।

नगर की विभिन्न शाखाओं पर संघ के बौद्धिक वक्ताओं ने विशेष सत्र आयोजित किए। राम शाखा (रामलीला मैदान) में जिला प्रचारक अनुराग जी ने डॉ. हेडगेवार जी के जीवन पर प्रकाश डाला और भारतीय नव वर्ष के महत्व को समझाया। भारतीय शाखा (गणेश भवन) में माननीय जिला संघचालक जी ने स्वयंसेवकों से भारतीय संस्कृति को आत्मसात कर जन जागरण की दिशा में कार्य करने का आवाहन किया।

इसी प्रकार मंदिर शाखा, आजाद शाखा, श्रीनाथ शाखा, शिवाजी शाखा आदि शाखाओं पर भी वर्ष प्रतिपदा उत्सव आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के उपरांत, स्वयंसेवकों ने नगर के प्रमुख चौराहों पर नगरवासियों को तिलक लगा कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इस दौरान पूरे नगर में उत्सव का माहौल था और लोगों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0