आचार्य ने पंचम दिवस भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओ का किया वर्णन

श्रीमद भगवत कथा के पंचम दिवस मे कथा व्यास अमित कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओ...

Feb 3, 2025 - 11:18
Feb 3, 2025 - 11:20
 0  12
आचार्य ने पंचम दिवस भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओ का किया वर्णन

बांदा। श्रीमद भगवत कथा के पंचम दिवस मे कथा व्यास अमित कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओ का वर्णन  करते हुए कहा कि भगवान ने मिट्टी खा कर मिट्टी को शुद्ध किया। कलिया नाग को मान मर्दन कर जल तत्व को शुद्ध किया।

देवनगर, झील का पुरवा में चल रही भगवत कथा के पंचम दिवस पर कथा व्यास अमित कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने कहा की जब-जब संसार मे अत्याचार बढ़ता है। तभी अधर्म को समाप्त करने के लिए भगवान जन्म लेकर धर्म की स्थापना करके वेद, शास्त्र, संतो, महापुरषो की रक्षा करते है। जन्म जन्मांतर, कल्प कल्पंतर, युगांतर के वरदानो को सत्य करने के लिए द्वापर के अंत मे लीला पुरषोत्तम बिहारी श्री कृष्ण का अवतार होता है। भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाएं जीव को आनद मग्न करने जीवन को उत्साहो से परिपूर्ण करती है। जो तन्मयता का दान करे उसी का नाम लीला है। श्री कृष्ण के हर एक लीलाओं मे आत्मदर्शन भरा है। माखन चोरी लीला गोपियों के बिसुद्ध मन को चुराना ही माखन चोरी लीला है। हर एक इन्द्रियों से जो श्री कृष्ण रस का पान करती है। उन्ही का नाम गोपी है। उन्होंनेे  गिरिराज गोवर्धन का तात्विक् विवेचन करते हुए कहा कि जो इन्द्रियों का वर्धन को उसी का नाम गोवर्धन है। श्री कृष्ण गोवर्धन पूजा करा कर प्रकृति पूजा का संदेश देते है। आर्गन पर रवि द्विवेदी, पैड में रज्जन पांडेय, आचार्य सागर महाराज, संजय त्रिपाठी, तबला वादक त्रिपाठी रुद्र ने अपने संगीत के माध्यम से सब का मन मोह लिया। यजमान लालू प्रसाद व माया देवी, समाजसेवी राजकुमार याज्ञिक, वेद प्रकाश, बिहारी लाल, भानु प्रताप, सुरेश चंद्र, अश्वनी कुमार, डॉक्टर प्रेम, राकेश सविता, राजेंद्र सविता सहित तमाम श्रोता गण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0