भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजयुमो ने बाइक रैली जिला ..

Jun 15, 2023 - 16:16
Jun 15, 2023 - 16:17
 0  1
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली
बाइक रैली को रवाना करते सांसद आरके सिंह पटेल।

चित्रकूट।

केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजयुमो ने बाइक रैली जिला मुख्यालय में निकाली। यह रैली 21 जून तक जिले के अलग अलग स्थानों पर भ्रमण करेगी।

यह भी पढ़ें- बांदा: नशे का कारोबार करने वाली महिला गैंग लीडर और उसकी बेटी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बाइक रैली का शुभारम्भ सांसद आरके सिंह पटेल ने करते हुए कहा कि भाजयुमो के कार्यकर्ता गांव-गांव में नुक्कड़ सभा कर भाजपा के किए गए कार्यो की जानकारी दी। भाजपा के शिवरामपुर, भरतकूप, पहाड़ी, गनीवा, सरधुवा रामनगर, मऊ, बरगढ़, गनीवा, सरधुवा, ऐंचवारा मंडल क्षेत्र के गांवों में भ्रमण करेगी। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लिए कार्य किया।

युवाओं को रोजगार देने का कार्य किया गया। पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने भी संबोधित किया। बाइक रैली भाजयुमो के जिला महामंत्री मोहित मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गई। इस मौके पर धर्मेंद्र त्रिपाठी, शिवाकंात पांडेय, सुखेंद्र सिंह, अजय मिश्रा, राम किशोर प्रजापति, शैलेंद्र कुमार, पुष्पराज, सुशील दुबे, भानु पांडेय, देवकी नंदन आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें- बांदा: इतनी सी बात पर, पिता ने बहू और बेटे को धारदार हथियार से काट डाला

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0