भाजपा के मोर्चा सम्मेलन का हुआ आयोजन

भाजपा के महाजनसम्पर्क अभियान के तहत मोर्चा सम्मेलन का आयोजन बुधवार को चित्रकूट इंटर कालेज मे जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे की ..

भाजपा के मोर्चा सम्मेलन का हुआ आयोजन
मोर्चा सम्मेलन में मौजूद भाजपाई

हर वर्ग की सहभागिता को पार्टी ने बनाए मोर्चे: रणवेन्द्र
चित्रकूट। भाजपा के महाजनसम्पर्क अभियान के तहत मोर्चा सम्मेलन का आयोजन बुधवार को चित्रकूट इंटर कालेज मे जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे की अध्यक्षता मे किया गया। 
 सम्मेलन मे बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रणवेन्द्र प्रताप उर्फ धुन्नी सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसमे सरकार और संगठन मे सभी वर्गो को बराबर की सहभागिता करने का मौका दिया जाता हैं।

यह भी पढ़ें- टेक्नोलॉजी का उपयोग गरीबों के उत्थान में करें : द्रौपदी मुर्मू

इसके लिये पार्टी ने मोर्चो का गठन किया हैं। अन्य दलो मे एक जाति विशेष या एक ही परिवार के लोगो को सरकार और संगठन मे मौका दिया जाता है। कहा कि जल्द ही लोकसभा के चुनाव आने वाले है। फिर से प्रदेश में कमल खिलाना है।

सभी मोर्चो को अपने क्षेत्र में सरकार की योजनाओं को प्रचारित करने का काम करना है। विशिष्ट अतिथि शिवेन्द्र सिंह ने कहा कि जिस प्रकार मनुष्य का शरीर कई अंगो से मिलकर बना है। प्रत्येक अंग का काम है और अपना महत्व है उसी तरह संगठन मे मोर्चो का काम व महत्व है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी जन सम्पर्क कार्यक्रम के तहत पूरे महीने कार्यक्रमो का आयोजन ककरेगी। सभी मोर्चो को पार्टी के तय किये गये कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर सफल बनाने का काम करना है। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि सरकार के कार्यों को संगठन के माध्यम से धरातल तक पहुचाने के लिये मोर्चो का गठन किया गया है।

जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि मोर्चा सम्मेलन के आयोजनो का मुख्य उद्देश्य ही है समाज के सभी वर्गो को जोडना। पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा ने कहा कि पार्टी हर मोर्चे पर कैसे सफल हो इसके लिये मोर्चो का गठन किया गया है। पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा मोर्चो को आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी के हिसाब से काम करना है।

कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के जिला महामंत्री प्रमेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विकास मिश्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष दिब्या त्रिपाठी, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष राकेश कोल, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष लवलेश निषाद, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शेरा खां, किसान मोर्चा अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, देव त्रिपाठी, राजेश जायसवाल, राघवेन्द्र सिंह, मोहित मिश्रा, रामसागर चतुुर्वेदी, पीएन सिंह, भागवत त्रिपाठी, शक्ति सिह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- अगले साल तक वंदे भारत ट्रेन के ये तीन प्रारूप नजर आयेंगे

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0