पीएम संवाद कार्यक्रम में 865 स्वयं सहायता समूहों को 648.55 लाख की धनराशि हस्तांरित

आज प्रधान मन्त्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर नारी शक्ति से संवाद कार्यक्रम अन्तर्गत देश के विभिन्‍न राज्यों से जुडी समूह सदस्यों से संवाद किया गया..

Aug 12, 2021 - 09:22
Aug 12, 2021 - 09:51
 0  3
पीएम संवाद कार्यक्रम में 865 स्वयं सहायता समूहों को 648.55 लाख की धनराशि हस्तांरित

आज प्रधान मन्त्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर नारी शक्ति से संवाद कार्यक्रम अन्तर्गत देश के विभिन्‍न राज्यों से जुडी समूह सदस्यों से संवाद किया गया। इसके बाद जनपद बाँदा में 865 स्वयं सहायता समूहों को 648.55 लाख की धनराशि हस्तांरित की गयी।

यह भी पढ़ें - बांदा में प्रवक्ता विषयों की लिखित परीक्षा दो केंद्रों में होगी

जिसमें रिवाल्विंग फंण्ड के तहत 242 समूह प्रति समूह 4500 की दर से 34.80 लाख,सामुदयिक निवेश निधि में 546 समूह प्रति समूह 440000 की दर से 600 लाख,जोखिम निवारण निधि के अर्न्तगत 75 ग्राम संगठन प्रति ग्राम संगठन 90000 की दर से  6.75 लाख,संकुल संघ के तहत दो संकुल संघ प्रति 350000 की दर से 7 लाख और वन जीपी वन बीसी योजनान्तर्गत जनपद में 35 बीसी सखियों को मशीन वितरण किया गया।


पीएम संवाद कार्यक्रम में जनपद बाँदा के एनआईसी सेन्टर पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिलाधिकारी  आनन्द कुमार, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, तिन्दवारी विधायक प्रतिनिधि एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें - बाँदा में बिजली विभाग की जर्जर व्यवस्था की फिर खुली पोल

  • विधायक प्रकाश द्विवेदी एवं जिलाधिकारी द्वारा वन जीपी वन बीसी योजनान्तर्गत मशीन वितरण किया गया।

 प्रधानमंत्री ने स्वयं सहायता समूहो को सम्बोधित करते हुये कहा कि खादी मिशन अन्तर्गत मधुमख्खी पालन में समूह सदस्यों को जोडा जाये।समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की बिक्री जेम पोर्टल एवं ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से किये जाने को प्रोत्साहित किया जाये।समूहों द्वारा समाजिक मुद्दे जैसे-कुपोषण, कोरोना वैक्सीन, जल संरक्षण आदि विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाये।

अच्छे कार्यों को देखने को महिलाए एक्सपोजर विजिट करें। प्रधानमंत्री ने  संवाद में वालनी मिल्क प्रोडयूसर कम्पनी दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में किये गये कार्याे की प्रसंशा की।कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाए एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - बाँदा : अटल सरोवर पार्क में 151 फीट ऊंचा तिरंगा झण्डा लहराया जायेगा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0