चार तीर्थस्थलों को जोड़ेगी यह हाई-स्पीड ट्रेन — श्रद्धालुओं के लिए तोहफा या सफर का नया अनुभव?
संगम नगरी के लिए एक और खुशखबरी है। प्रयागराज को जल्द ही एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने जा रही है...
प्रयागराज। संगम नगरी के लिए एक और खुशखबरी है। प्रयागराज को जल्द ही एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने जा रही है। इस नई वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन वाराणसी से खजुराहो के बीच किया जाएगा। इसके शुरू होने से प्रयागराज से खजुराहो का सफर महज पांच घंटे में पूरा हो सकेगा।
यह भी पढ़े : पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बाँदा में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
भारतीय रेल ने इस ट्रेन की समय-सारिणी जारी कर दी है। ट्रेन का दोनों दिशाओं में प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर ठहराव रहेगा।
वाराणसी से ट्रेन सुबह 5:25 बजे रवाना होगी और 6:55-6:57 बजे विंध्याचल पहुंचेगी। इसके बाद यह 8:00-8:05 बजे प्रयागराज छिवकी, 10:05-10:07 बजे चित्रकूट धाम, 11:08-11:10 बजे बांदा, 12:08-12:10 बजे महोबा होते हुए दोपहर 1:10 बजे खजुराहो पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में ट्रेन खजुराहो से दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी। महोबा (4:18-4:20), बांदा (5:13-5:15), चित्रकूट (6:13-6:15), प्रयागराज छिवकी (8:20-8:25) और विंध्याचल (9:10-9:12) में रुकते हुए यह रात 11:00 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
यह वंदे भारत एक्सप्रेस चार प्रमुख धार्मिक स्थलों — चित्रकूट, प्रयागराज, विंध्याचल और वाराणसी को जोड़ेगी, जिससे तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़े : 1 नवंबर से बदलेगा नियम, अब एक खाते में चार वारिसों को नॉमिनेट कर सकेंगे ग्राहक
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा को पत्र भेजकर ट्रेन के संचालन को स्वीकृति दे दी है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, इस सेवा के शुरू होने के बाद प्रयागराज के खाते में कुल पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें हो जाएंगी।
वर्तमान में चार वंदे भारत ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन से होकर गुजरती हैं, जबकि यह नई वंदे भारत प्रयागराज छिवकी मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन न केवल यात्रियों की यात्रा को तेज और आरामदायक बनाएगी, बल्कि क्षेत्रीय पर्यटन को भी नई रफ्तार देगी।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
1
