महिलाओं ने अपनी नेतृत्व क्षमता से समाज को एक नई दिशा दी : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को सदन में कहा कि महिलाओं ने अपनी नेतृत्व क्षमता से समाज को..

Sep 22, 2022 - 02:57
Sep 22, 2022 - 03:01
 0  4
महिलाओं ने अपनी नेतृत्व क्षमता से समाज को एक नई दिशा दी : योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को सदन में कहा कि महिलाओं ने अपनी नेतृत्व क्षमता से समाज को एक नई दिशा दी है। आजादी की लड़ाई में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने उस कालखण्ड में उद्घोष किया था कि ‘मैं अपनी झांसी कदापि नहीं दूंगी’।

यह भी पढ़ें - इस नए एक्सप्रेसवे का काम बहुत जल्द जमीन पर दिखने लगेगा

मुख्यमंत्री ने वैदिक कालीन नारी लोपामुद्रा, अपाला, शकुन्तला, सती सावित्री, अनुसुईया, गार्गी और मैत्रेयी के योगदान की भी चर्चा की। योगी ने कहा कि ‘अगर हम देखें तो आज का दिन बहुत ही विशेष है। सदन का पूरा दिन महिलाओं के नाम है। उत्तर प्रदेश विधानसभा आज इतिहास रचने जा रहा है। पहली बार महिला विधायकों के लिए विशेष सत्र का आयोजन किया गया है। सदन का संचालन महिलाएं ही करेंगी।’

योगी ने कहा कि भारतीय संविधान में प्रत्येक वयस्क नागरिक को मतदान का अधिकार दिया है। हमारे संविधान में महिला और पुरुष के बीच कोई अंतर नहीं है। इंग्लैंड और कई देशों में महिलाओं को अधिकार बाद में मिले। मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। महिला बीट बनाये गए हैं। इन स्थानों को महिला पुलिस कर्मी ही संचालित करती हैं। महिलाओं के खिलाफ हुए अपराधों में लिप्त अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बलात्कार में 35 फीसदी कमी आई है। मुख्यमंत्री ने कन्या सुमंगला योजना का भी जिक्र किया। बताया कि इससे करीब 13 लाख बच्चियों को लाभ मिल रहा है।

यह भी पढ़ें - यात्रीगण ध्यान दें : वाराणसी से आनन्द विहार के लिए लखनऊ के रस्ते चलेगी यह पूजा स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें - प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया रक्तदान 

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1