जल स्तर बढने से यमुना की तलहटी पर बसे ग्रामीणों की बढ़ने लगी बेचैनी

यमुना नदी का जल स्तर 4 से 5 सेमी प्रति घण्टे की रफ्तार से बढ़ रहा है। उधर यमुना की तलहटी पर बसे गांवों के...

Aug 8, 2024 - 00:40
Aug 8, 2024 - 00:46
 0  7
जल स्तर बढने से यमुना की तलहटी पर बसे ग्रामीणों की बढ़ने लगी बेचैनी

एसडीएम ने बाढ़ का लिया जायजा, 4 से 5 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा पानी, तराई में लगी सब्जियां जलमग्न

अभी खतरे से बाहर है तलहटी के गांव 

राजापुर (चित्रकूट)। यमुना नदी का जल स्तर 4 से 5 सेमी प्रति घण्टे की रफ्तार से बढ़ रहा है। उधर यमुना की तलहटी पर बसे गांवों के ग्रामीणों की बेचैनी बढ़ने लगी है, लेकिन अभी किसी गाँव को कोई खतरा नहीं है। तलहटी गाँवों में लेखपालों व प्रधानों को सतर्क किया गया है। 

यह भी पढ़े : आरक्षण पर सरकार की नियति ठीक नहीं : राजनारायण

राजापुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत यमुना नदी का जल स्तर बराबर बढ़ने से नजदीकी गांव रीठी, भभेंट, बरुआ, केवटरहा, चिल्ली राकस, कनकोटा, भदेहदू, चाँदी, धुमाई, कुसेली, सरधुवा, अर्की, चिल्लीमल, बेलास आदि प्रभावित हो सकते हैं। इन गांव के ग्रामीणों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। तराई क्षेत्र में बोई हुई शाक सब्जियाँ पूरी तरह जलमग्न हो गई हैं। बरुवा गांव के ऐश्वर्य प्रताप सिंह, पूरन सिंह ने बताया कि गुंता नदी में बाढ़ आ जाने के कारण शिवलहा पुरवा, टिकरा, सिरावल आदि गांव का संपर्क टूट गया हैं और यात्री नाव के माध्यम से आवागमन कर रहे हैं। वही चिल्लीमल गांव के पूर्व प्रधान करुणेश मिश्रा, सुशील मिश्रा, रामविलास यादव, रोहित सिंह आदि लोगो ने बताया कि कड़ी मेहनत कर गरीब लोग यमुना की तलहटी पर कौल व बटाई पर शाक सब्जियां बोए थे। बाढ़ के चलते पूरी तरह जलमग्न हो गई हैं।

यह भी पढ़े : बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय नैक मूल्यांकन में ए डबल प्लस पर उच्चीकृत

उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार झा ने बताया कि यमुना का जलस्तर बराबर बढ़ रहा है। आठ राहत चौकियों में खोपा, भदेहदु, सरधुवा, अर्की, बिहरवा, राजापुर, चिल्लीमल, भंभेट सक्रिय कर दिया गया है। उन्होंने बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण कर जायजा लिया है। लेखपालो को निर्देशित किया गया है। बाढ़ चौकियों में पोस्टर और बैनर लगा दिए गए हैं। तलहटी गाँवों को अभी कोई खतरा नहीं है। बाढ़ पर नजर रखने के लिए लेखपालों व प्रधानों को सतर्क किया गया है। तहसील राजापुर में बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। 4 से 5 सेमी प्रति घण्टे की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है। तहसील प्रशासन बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम न्यायिक फूलचन्द्र यादव, सीओ राजापुर निष्ठा उपाध्याय मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0