श्रीकृष्ण जल विहार महोत्सव के दूसरे दिन हुआ तुलादान

भारतीय संस्कृति और आस्था का दर्शन कराने वाले धर्मनगरी के श्रीकृष्ण जल विहार महोत्सव एवं तुलादान के तीन दिवसीय...

Sep 16, 2024 - 00:55
Sep 16, 2024 - 00:56
 0  1
श्रीकृष्ण जल विहार महोत्सव के दूसरे दिन हुआ तुलादान

भगवान के तुलादान के जरिए कराया भारतीय संस्कृति और आस्था का दर्शन

चित्रकूट। भारतीय संस्कृति और आस्था का दर्शन कराने वाले धर्मनगरी के श्रीकृष्ण जल विहार महोत्सव एवं तुलादान के तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत रविवार को ज्योतिषाचार्य पं नारायण दत्त त्रिपाठी द्वारा भगवान कृष्ण का तुलादान किया गया।

धर्मनगरी में पांच दशक से होने वाले श्रीकृष्ण जन्मोत्सव महोत्सव के मंगल उत्सव की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर श्रीकृष्ण जल विहार शोभा यात्रा निकालने के बाद रविवार को सबेरे भगवान के उबटन कार्यक्रम एवं बालभोग का आयोजन किया गया। इसके बाद दोपहर 12 बजे से भगवान श्री विग्रह का दिव्य तुलादान शुरू हुआ। आयोजक प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पं नारायण दत्त त्रिपाठी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण की उपासना वह जगत कल्याण के लिए करते हैं। इस प्रकृति को संरक्षित और संस्कृति संरक्षण के लिए यह आयोजन किया जाता है। भगवान की विधि विधान से पूजा अर्चना और तुलादान के बाद श्रद्धालुओं को भण्डारा खिलाया जाता है। मंदाकिनी के रामघाट में भगवान को जल विहार कराकर वह प्रभु से इस धरती की रक्षा करने, महामारियों और वैश्विक संकटों से आम जनमानस के जीवन को बचाने की कमना करते हैं। इस बार 50वां महोत्सव होने के कारण श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आ रहा है। इसके चलते भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव से लेकर जल क्रीडा विहार और तुलादान दर्शन तक भारी तादात में नगरवासी और कृष्ण भक्त उत्साह से शामिल हो रहे हैं। तुलादान के बाद शाम के समय राज भोग आरती की गयी। बताया गया कि 16 सितम्बर सोमवार को भगवान के 56 भोग का दर्शन एवं आरती के बाद महा प्रसाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

इस मौके पर भागवत पीठ के संस्थापक आचार्य नवलेश दीक्षित, गुड्डन दुबे, अनुज त्रिपाठी, अंकुर त्रिपाठी, कृष्ण औतार पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0