चित्रकूट मंडल की मंडियों में 3 दिन रहेगी तालाबंदी 

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की मंडलीय बैठक सोमवार को संपन्न हुई। इस बैठक में संपूर्ण कृषि उत्पादन मंडी समितियों के यार्डो के अंदर 2.  5 प्रतिशत मंडी शुल्क और बाहर के व्यापारियों पर शून्य मंडी शुल्क व सेस की आड़ में व्यापारियों को बांटकर लड़ाने के कुचक्र के विरोध में 9,10 और 11 जुलाई को सभी मंडी समितियों में तालाबंदी रहेगी।  बंदी को सफल बनाने की अपील की गई।

Jul 7, 2020 - 19:11
Jul 7, 2020 - 19:11
 0  6
चित्रकूट मंडल की मंडियों में 3 दिन रहेगी तालाबंदी 
Chitrakoot Division Banda

बैठक में कहा गया कि उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय आवाहन पर नौ दस ग्यारह जुलाई को 3 दिन लगातार प्रदेश की सभी मंडी समितियों को बंद रखने का आवाहन किया गया है। इसी कड़ी में चित्रकूट मंडल की सभी मंडी समितियां भी बंद रहेंगी। काम करने वाले व्यापारी, पल्लेदार सभी 3 दिन मंडी समितियों में हड़ताल पर रहेंगे।

यह भी पढ़ें : पत्नी के मोबाइल से सीसीटीवी कनेक्ट रहता था

बैठक में मंडल अध्यक्ष विष्णु कुमार गुप्ता ने बताया कि संगठन के मंडल महामंत्री बनवारी लाल गुप्ता ने कबरई, महोबा और हमीरपुर के मंडी समितियों के सभी व्यापारियों का से इस बंदी को सफल बनाने का आह्वान किया है और बंदी को सफल बनाने का वीडा भी उठाया है। उन्होंने कहा कि मैंने स्वयं बांदा, कर्वी, अतरार्, तिंदवारी, मऊ, मानिकपुर के सभी गल्ला व्यापारियों से संपर्क करके उपरोक्त बंदी को सफल बनाने की अपील की है।

इसी तरह संगठन के सभी प्राप्त पदाधिकारी भी बंदी को सफल बनाने के लिए व्यापारियों से लगातार संपर्क कर रहे हैं। बैठक में यह भी कहा गया कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र  सरकार द्वारा बनाए गए अध्यादेश को देश में एक समान लागू होना चाहिए, ताकि वर्ष 2022 तक देश के सभी किसानों की आय दोगुनी हो सके।

यह भी पढ़ें : असलहा फैक्ट्री पर छापा मारने गई पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़

मंडलीय बैठक में चारु चंद्र खरे प्रदेश संयुक्त महामंत्री, संतोष कुमार गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश, सत्य प्रकाश सर्राफ जिला अध्यक्ष, संतोष कुमार अनशन कारी नगर अध्यक्ष आदि व्यापारी मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0