कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों की बटोरी तालियां

मुख्यालय के तरौंहा में चल रही रामलीला के चौथे दिन प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव का मंचन कलाकारों ने किया...

Sep 21, 2024 - 00:28
Sep 21, 2024 - 00:30
 0  6
कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों की बटोरी तालियां

श्रीराम जन्मोत्सव का मंचन देख दर्शक हुए गदगद

चित्रकूट। मुख्यालय के तरौंहा में चल रही रामलीला के चौथे दिन प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव का मंचन कलाकारों ने किया। जिसे देख दर्शक भावविभोर हो गए।

67वें रामलीला महोत्सव के चौथे दिन के मंचन के अनुसार जब राजा दशरथ के तीनो रानियो के चार पुत्रो के उत्पन्न होने पर महल में खुशियां छा गई। राजा ने नगर में मिठाईयां बटवाई। नगरवासी जमकर नाचे और मंगल गीत गाए। इस दौरान पटाखे दाग कर जय श्रीराम के जयकारे लगाए गए। मंचन में श्रीराम, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न के नामकरण हुए। भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौशिल्या हितकारी की स्तुति के साथ ही फूलो की वर्षा की गई। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों की तालियां बटोरी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0