आदर्श शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुए शिक्षक

वृंदावन गार्डेन कर्वी में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी...

Sep 8, 2025 - 10:14
Sep 8, 2025 - 10:16
 0  15
आदर्श शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुए शिक्षक

चित्रकूट। वृंदावन गार्डेन कर्वी में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि बीएसए बीके शर्मा, डायट प्रवक्ता राजेश उपाध्याय व सौरभ चंद्र, ब्लॉक प्रमुख मानिकपुर अरविंद मिश्रा आदि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम शिवभूषण त्रिपाठी को राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने पर अतिथियों ने माल्यार्पण व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि शिव भूषण त्रिपाठी ने जनपद का मान बढ़ाया है और गौरवान्वित होने का अवसर दिया है। किसी भी शिक्षक के स्कूल की बिल्डिंग या शौचालय आदि मरम्मत योग्य हो या शौचालय न हो तो तत्काल सूचित करें। विधायक निधि से व्यवस्था पूरी की जाएगी। डायट प्रवक्ता द्वारा शिक्षक दिवस के महत्व को बताते हुए कहा कि गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु को चरितार्थ करना है। जिससे आगे आने वाली पीढ़ी के अंदर यह भावना बनी रहे। बीएसए ने जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 56 शिक्षकों व राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिवभूषण त्रिपाठी को सम्मानित करते हुए कहा कि सभी शिक्षक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। हर समस्या का निदान किया जाएगा। सभी समयबद्ध होकर मूलभूत शिक्षा बालकों को अनिवार्य रूप से प्रदान करें। साथ ही नैतिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक किया। अखिलेश पांडेय जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने कहा कि संघ ने हमेशा शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया है। सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कृत करने का संकल्प लिया है। पहाड़ी ब्लाक से धर्मेंद्र कुमार प्रजापति, प्रमोद कुमार शुक्ला, पूनम सिंह, कुलदीप द्विवेदी, बिहारीलाल, चिंतामणि शुक्ला, रामनगर ब्लॉक से अतुल सिंह, सुनील कुमार शुक्ला आदि शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर आलोक कुमार शुक्ला, हरिशंकर तिवारी, अशोक कुमार त्रिपाठी, नारायण सिंह, अमित पांडेय, विजय शुक्ल आदि शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सहयोगकर्ता के रूप  में राम भूषण पांडेय, शुभम उपाध्याय, नवदीप पांडेय, नवीन त्रिपाठी रहे। संचालन साकेत कुमार शुक्ला ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0