छात्र-छात्राओं ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर
माध्यमिक विद्यालयों की शरदकालीन वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं सभी कॉलेजों में शुरू हो गई हैं...

विजेताओं को प्रधानाचार्य ने किया पुरस्कृत
चित्रकूट। माध्यमिक विद्यालयों की शरदकालीन वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं सभी कॉलेजों में शुरू हो गई हैं। बुधवार को चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी में विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्रधानाचार्य डा. रणवीर सिंह चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद से छात्रों का शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास होता है। शारीरिक रूप से बच्चे मजबूत होते हैं। जीवन में आगे बढ़ने की उन्हें प्रेरणा मिलती है और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने सभी छात्र, छात्राओं से कहा कि अधिक से अधिक खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लें।
बताया कि प्रतियोगिताएं सीनियर, जूनियर और सब जूनियर तीन वर्गों की कराई गई हैं। सीनियर वर्ग में भारती सौ मीटर, जयदीप में दो सौ मीटर दौड़ में बाजी मारी। जबकि आठ सौ मीटर की दौड़ में धीरेंद्र सिंह प्रथम रहे। सौ व दो सौ मीटर दौड़ बालिका वर्ग में रंजना, पांच हजार मीटर दौड़ में रंजीत कुमार में जीत दर्ज कराया है। ऊंची कूद में अमित पयासी प्रथम, लंबी कूद में बालक वर्ग में सर्वेश सिंह प्रथम, गोला फेक एवं डिसकस में विजय कुमार, जबकि बालिका वर्ग में गोला फेंक व डिस्कस में भारती देवी प्रथम रही। नेहा पांडेय ने दूसरा स्थान पाया। जूनियर वर्ग सौ मीटर की दौड़ में प्रदीप सिंह, बालिका वर्ग में शिवानी सिंह, दो सौ मीटर में बृजेश कुमार, बालिका वर्ग में शिवानी सिंह, आठ सौ मीटर में आजम जबकि लवली सिंह बालिका वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। वहीं तीन हजार मीटर में यश कुमार वं लवली सिंह का पहला स्थान मिला। सब जूनियर वर्ग की प्रतियोगिताओं में छोटे बच्चों ने भी अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। शैलेंद्र सिंह, गणेश प्रसाद, जय गोपाल, सेजल सिंह, अंशिका और पिंकी देवी को पहला स्थान प्राप्त हुआ। इसी तरह सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन डा. आलोक शुक्ला के नेतृत्व में संपन्न हुआ। विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कुंवर प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों को ग्लूकोज पिलाकर उत्साहवर्द्धन किया। प्रतियोगिताएं में क्रीडा अध्यक्ष डा. रमेश सिंह चंदेल, फूलचंद्र चंद्रवंशी, रामबचन सिंह, विवेक तिवारी, वीरेंद्र शुक्ला, गौरीश त्रिपाठी, सतीश रैकवार, श्रीनिवास त्रिपाठी, प्रवीण त्रिपाठी, कीर्ति मिश्रा, लक्ष्मी देवी, लालमन आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
What's Your Reaction?






