बबेरू विधानसभा सीट से फिर सपा ने पूर्व विधायक विशंभर यादव पर भरोसा जताया
जनपद बांदा में समाजवादी पार्टी ने बबेरू सीट पर अंततः अपने पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रत्याशी घोषित..

जनपद बांदा में समाजवादी पार्टी ने बबेरू सीट पर अंततः अपने पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रत्याशी घोषित कर दिया। अब सपा द्वारा जिले की चारों विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। जिले की बबेरू विधानसभा सीट पर पिछले कई दिनों से पेंच फंसा हुआ था।
इसमें सीबीआई के पूर्व इंस्पेक्टर अनिल यादव प्रमुख दावेदार बनकर उभरे थे और वह लगातार रेस में बने हुए थे। इसी सीट से दस्यु ददुआ के पुत्र वीर सिंह द्वारा भी दावेदारी की गई थी। जिससे इस सीट पर समाजवादी पार्टी फैसला नहीं कर पा रहे थी। अब क्योंकि नामांकन की अंतिम तिथि करीब है इसलिए पार्टी ने अपने पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव पर भरोसा जताते हुए उन्हें फिर से चुनाव मैदान में उतारा है।
यह भी पढ़ें - बबेरू सीट से भाजपा प्रत्याशी ने पर्चा भरा, कहा गोवंश बचाना पहली प्राथमिकता
बताते चलें कि विशंभर सिंह यादव 2007 में सबसे पहले बबेरू सीट से विधायक चुने गए थे। उन्होंने यह सीट बसपा प्रत्याशी को हराकर हासिल की थी। इसके बाद 2012 में पुनः पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया और विशंभर सिंह यादव ने पुनः जीत हासिल की। दूसरी बार भी बसपा यहां दूसरे स्थान पर रही। जबकि भाजपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर खिसक गया था।
2017 के विधानसभा चुनाव में तीसरी बार सपा ने विशंभर यादव को ही चुनाव मैदान में उतारा था लेकिन विशंभर यादव तीसरे स्थान पर खिसक गए और भाजपा के चंद्रपाल कुशवाहा ने जीत हासिल की थी। अब चौथी बार विशंभर यादव को पार्टी ने मौका दिया है। विशंभर यादव कानपुर की छात्र राजनीति के चलते राजनीति में सक्रिय हुए थे जिन्हें छात्र आंदोलन में कई बार पुलिस की लाठियां खानी पड़ी थी।
यह भी पढ़ें - बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती की दो फरवरी को आगरा में रैली
यह भी पढ़ें - अखिलेश यादव का ट्वीटर हमला, बाबा की सरकार में महामाफिया राज
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 1, 2022
What's Your Reaction?






