बुंदेली भाषा में लिखी गई श्रीमद्भगवद्गीता 11 को विमोचन

हिन्दू धर्म के एकमात्र धर्मग्रंथ है वेद। वेदों के चार भाग हैं- ऋग, यजु, साम और अथर्व। वेदों के सार..

Jan 9, 2021 - 13:28
Jan 9, 2021 - 13:30
 0  2
बुंदेली भाषा में लिखी गई श्रीमद्भगवद्गीता 11 को विमोचन

हिन्दू धर्म के एकमात्र धर्मग्रंथ है वेद। वेदों के चार भाग हैं- ऋग, यजु, साम और अथर्व। वेदों के सार को वेदांत या उपनिषद कहते हैं और उपनिषदों का सार या निचोड़ गीता में हैं। गीता हिन्दुओं का सर्वमान्य एकमात्र धर्मग्रंथ है।इसी ग्रंथ को बुंदेलखंड की शिक्षाविद् उमा चौबे ने बुंदेली भाषा में लिखा है इसका विमोचन 11 जनवरी को नेहरू महाविद्यालय ललितपुर में होगा ।

यह भी पढ़ें - नगर पालिका बांदा चेयरमैन के भ्रष्टाचार का खुलासा, आयुक्त ने की कार्यवाही की संस्तुति

बुंदेली भाषा बुंदेलखंड के उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के 17 जिलों के अतिरिक्त आसपास के अन्य कई जिलों में भी बोली जाती है।

क्षेत्र के लोग भी गीता को अपनी भाषा में पढ़ सकें इसके लिए शिक्षाविद् उमा चौबे ने कई वर्षों तक मेहनत व शोध किया और उसके बाद बुंदेली भाषा में गीता लिखा। बुंदेली भाषा में गीता लिखना आसान नहीं था लेकिन इस काम को उमा चौबे ने आसान कर दिया। निश्चित रूप से उनके इस प्रयास से बुंदेलखंड के जनसामान्य, माताएं बहने व ग्रामीण गीता के मर्म को बुंदेली भाषा में आसानी से समझ सकेंगे।

यह भी पढ़ें - डिफेंस कॉरिडोर में बेहद सस्ती दरों पर मिलेगी जमीन : सतीश महाना

इसका विमोचन 11 जनवरी को अपरान्ह 11 बजे संस्कृत भारती एवं संस्कृत संस्कृत संस्थान संस्था के सौजन्य से नेहरू महाविद्यालय के तहसील सभागार में होगा।

इसका विमोचन स्वामी राजेंद्र दास जी देवाचार्य महाराज के कर कमलों से किया जाएगा।इस बारे में उमा चौबे ने बताया कि भारत का हर व्यक्ति चाहे आस्तिक हो या नास्तिक गीता को प्रेरणा स्रोत की मान्यता देता है और हजारों महापुरुषों ने इसी को लेकर गीता पर टीका लिखी हैं लेकिन फिर भी आमजन इसे और इसे जानने समझने को सदैव उत्सुक रहता है और इसका सबसे अच्छा प्रयास क्षेत्रीय भाषा में ही लिखकर हो सकता है।मैंने भी  छोटा सा प्रयास किया है। ज्ञातव्य हो की उमा चौबे जी , बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे की वहिन हैं ।

यह भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी करेंगे धर्म नगरी चित्रकूट के 48वें राष्ट्रीय रामायण मेले का उद्घाटन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0