राजा बुंदेला करेंगे पृथक बुंदेलखंड राज्य के लिए पदयात्रा

पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर अक्टूबर महीने में जन जागरूकता अभियान की शुरुवात पदयात्रा से होगी...

राजा बुंदेला करेंगे पृथक बुंदेलखंड राज्य के लिए पदयात्रा

आयोजन को लेकर बुंदेलखंड का दौरा शुरु

अक्टूबर महीने में पदयात्रा से जन जागरूकता अभियान की शुरुवात होगी

चित्रकूट। पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर अक्टूबर महीने में जन जागरूकता अभियान की शुरुवात पदयात्रा से होगी। कार्यक्रम की योजना को लेकर फिल्म अभिनेता और संयोजक राजा बुंदेला ने जिले में समाज के विभिन्न वर्गों से भेंटकर जनसमर्थन जुटाया।

यह भी पढ़े : पूर्व मंत्री बैजनाथ रावत उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग के अध्यक्ष बनाए गए

लोनिवि निरीक्षण गृह कर्वी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राजा बुंदेला ने कहा कि बुंदेलखंड के विकास को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार संकल्पित है। सरकार ने एक्सप्रेस-वे, डिफेन्स कारीडोर, हर घर नल जल से लेकर तमाम विकास परक कार्य किए है, लेकिन समग्र विकास के लिए जरूरी है बुंदेलखंड राज्य स सौ बीमारियों का एक इलाज और वह है पृथक बुंदेलखंड राज्य। छोटे राज्यों को बनाने का श्रेय भाजपा को ही है। भाजपा के चुनावी एजेंडे में भी पृथक बुंदेलखंड राज्य का मुद्दा शामिल रहता रहा है। पृथक राज्य को लेकर स्व. शंकरलाल मेहरोत्रा के समय में लगभग डेढ़ दशक पहले तमाम जनांदोलन हुए। रेले रोंकी गई, चक्काजाम हुए, विधानसभा मे पर्चे फेंके गये और हिंसक आंदोलन हुए। अब केवल इस आंदोलन को वैचारिक रूप से तेज करने की जरूरत है। इसी विचार क्रांति को लेकर और व्यापक जनसमर्थन जुटाने के लिए अक्टूबर महीने में पद यात्रा की शुरुआत होगी। पहले झांसी मंडल मे पदयात्रा होगी। इसके बाद जनवरी या फरवरी में चित्रकूटधाम मंडल मे पदयात्रा का दौर चलेगा। अक्टूबर महीने में होने वाली पदयात्रा की तैयारियों और जनसम्पर्क के लिए बुंदेलखंड का दौरा शुरु किया गया है। 23 से 29 अगस्त तक बुंदेलखंड का दौरा करके समापन झांसी में मेजर ध्यानचंद्र की जयंती पर किया जाएगा। इस दौरान मेजर ध्यानचंद्र के पुत्र अशोक ध्यानचंद्र भी मौजूद रहेंगे। राजा बुंदेला ने बताया कि बुंदेलखंड के दौरे में समाज के विभिन्न वर्गों से भेंट कर जनसमर्थन जुटाया जाएगा।

यह भी पढ़े : पुलिस परीक्षा के लिए रेलवे करेगा स्पेशल ट्रेनों का संचालन

अपनौ बुंदेलखंड ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश सक्सेना नोयडा ने बताया कि अक्टूबर महीने में होने वाली पदयात्रा में उनकी पूरी टीम राजा बुंदेला के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेगी। इसके अलावा बुंदेलखंड विकास परिषद दिल्ली, बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा, बुंदेलखंड यूथ आर्गनाईजेशन, बुंदेलखंड विकास सेना ललितपुर, बुंदेलखंड युवा मोर्चा समेंत लगभग एक दर्जन संगठन शामिल होंगें। साथ ही साधु-संत, व्यापारी, किसान, अधिवक्ता और समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता रहेगी। गुरूवार को देर शाम जिले में पहुंचे फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला का भरतकूप बार्डर पर बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह की अगुवाई में स्वागत हुआ। इस दौरान कर्वी माफी प्रधान बद्री सिंह, बीपी पटेल, जानकी शरण गुप्ता, अंकित पहारिया आदि मौजूद रहे। प्रेस वार्ता में बुंदेली सेना के संयोजक डॉ आश्रय सिंह गप्पू, जालौन जिलाध्यक्ष सोनू चौहान, विष्णु सिंह पटेल, सुनील सिंह पटेल आदि मौजूद रहे। इस दौरान लोक गायक छतरपुर निवासी लोकेश रैकवार ने अपने बुंदेली लोकगीतों की प्रस्तुति की।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0