जल बिहार महोत्सव के 50वें आयोजन को लेकर की गयी तैयारियां

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में होने वाले जल बिहार महोत्सव के 50वें आयोजन को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने के...

Sep 10, 2024 - 01:42
Sep 10, 2024 - 01:43
 0  1
जल बिहार महोत्सव के 50वें आयोजन को लेकर की गयी तैयारियां

14 सितम्बर को निकलेगी जल बिहार शोभायात्रा : त्रिपाठी

चित्रकूट। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में होने वाले जल बिहार महोत्सव के 50वें आयोजन को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने के लिए श्रीकृष्ण भक्त मण्डल परिवार द्वारा व्यापक तैयारियां की गयी हैं। जिसमें आगामी 14 सितम्बर को जल बिहार शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

जिला मुख्यालय में सोमवार को हुई श्रीकृष्ण भक्त मण्डल परिवार की बैठक की अध्यक्षत करते हुए ज्योतिषाचार्य पं नारायण दत्त त्रिपाठी ने कहा कि श्रीकृष्ण भक्तों द्वारा पिछले कई दशकों से प्रत्येक वर्ष श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जल बिहार महोत्सव का आयोजन किया जाना है। इस बार आयोजन का 50वां वर्ष है। इसके चलते ऐतिहासिक एवं यादगार कार्यक्रम में होना है। उन्होंने बताया कि परम्परा के अनुसार 14 सितम्बर को जल बिहार शोभा यात्रा, 15 को भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य विग्रह का तुलादान दर्शन एवं 16 सितम्बर को भगवान के महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। परम्परा के अनुसार कर्वी के शंकर बाजार स्थित गंगा जी रोड आश्रम में 14 सितम्बर को मण्डप पूजन, श्रृंगार आरती, महाभिषेक एवं राजभोग के बाद अपराहं 3 बजे जल बिहार शोभा यात्रा रामघाट के लिए प्रस्थान करेगी। 15 सितम्बर को भगवान के बाल भोग के बाद विगृह के दिव्य तुलादान दर्शन एवं राजभोग आरती होगी। समापन दिवस 16 सितम्बर को भगवान के 56 भोग का दर्शन, आरती एवं दिव्य भजन संख्या कीर्तन के बाद महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर अंकुश त्रिपाठी, कृष्ण औतार पांडेय, समाजसेवी कमलेश मिश्रा, गुड्डन द्विवेदी, रामविशाल सोनी, मोहन जैन, केपी पाठक, सुशील गुप्ता, शंकरलाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0