मासूम के गले में फंस गया प्लास्टिक का ढक्कन, हुई दर्दनाक मौत
आमतौर पर बच्चों की 1-2 रुपए का सिक्का निकालने पर मौत की खबरें प्रकाश में आती है। अब मां-बाप की लापरवाही...

आमतौर पर बच्चों की 1-2 रुपए का सिक्का निकालने पर मौत की खबरें प्रकाश में आती है। अब मां-बाप की लापरवाही से बच्चे अन्य जानलेवा वस्तुएं निगल लेते हैं। जो जानलेवा साबित होती है। ऐसा ही एक मामला बांदा जनपद में प्रकाश में आया है। जहां खेल-खेल में एक मासूम ने प्लास्टिक का ढक्कन खा लिया जो गले में फंस गया और उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें - कोरोना अलर्ट: यूपी के इस जिले का आईआईटी छात्र कोरोना पॉजिटिव
चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव निवासी भगवानदीन (4) पुत्र बबलू अपनी मां समुद्री देवी के साथ अपने ननिहाल बिसंडा थाना क्षेत्र के अमलोहरा गांव आया था। मंगलवार को सुबह मां समुद्री देवी बच्चे और दो पुत्रियों को चारपाई में बैठाकर कामकाज में लग गईं। इस बीच प्लास्टिक की बोतल के ढक्कन को भगवानदीन चबाने लगा।
यह भी पढ़ें - डीएम अचानक पहुंची जिला अस्पताल, वेन्टिलेटर मशीन चलवाकर देखी और दिये ये निर्देश
नाना ने देखा तो मुंह से निकालकर फेंक दिया। उसने दोबारा ढक्कन मुंह में रखकर निगल लिया। ढक्कन उसके गले में फंस गया। परिजन उसे सीएचसी लाए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां ने बताया कि पांच माह पहले वह अपने मायके धान की फसल काटने आई थी। तब से यहीं है। भगवानदीन उसका इकलौता पुत्र था।
यह भी पढ़ें - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
What's Your Reaction?






