चित्रकूट खेल रत्न सम्मान समारोह आयोजन के संबंध में की बैठक

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जन्म जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त के अवसर पर चित्रकूट स्पोर्ट क्लब कर्वी द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किए जाने...

Aug 9, 2025 - 10:35
Aug 9, 2025 - 10:36
 0  7
चित्रकूट खेल रत्न सम्मान समारोह आयोजन के संबंध में की बैठक

29 अगस्त को होगा चित्रकूट खेल रत्न सम्मान समारोह 

चित्रकूट। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जन्म जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त के अवसर पर चित्रकूट स्पोर्ट क्लब कर्वी द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किए जाने वाले चित्रकूट खेल रत्न सम्मान समारोह छठवां वर्ष के आयोजन के संबंध में चित्रकूट स्पोर्ट क्लब के संरक्षक मंडल एवं पदाधिकारियों की बैठक नगर मुख्यालय कर्वी में आहूत की गई। बैठक के मुख्य अतिथि क्लब के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि संरक्षक मंडल के सदस्य वरिष्ठ समाजसेवी पंकज अग्रवाल, राष्ट्रीय हॉकी कोच प्रेम शंकर शुक्ला एवं वरिष्ठ समाजसेवी राम मनोहर वर्मा रहे।

संरक्षक मंडल के सदस्य तुषारकांत शास्त्री ने कार्यकारिणी के समक्ष आयोजन के संबंध में बिंदुवार विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चित्रकूट खेल रत्न सम्मान समारोह 2025 दिव्यता एवं भव्यता के साथ नगर मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा। जिसमें जनपद के सम्मानित जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, खेल जगत के वरिष्ठ खिलाड़ियों, सभ्रांत जनमानस की गरिमामयी उपस्थिति में जनपद के वरिष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित किए जाने के साथ-साथ एक नवीन परंपरा का शुभारंभ करते हुए वर्तमान में विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन कर गौरव बढ़ाने वाले उदीयमान खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके संबंध में एक विस्तृत रूपरेखा बनाने एवं उसके क्रियान्वयन के लिए सुझाव बैठक के मुख्य अतिथि एवं मुख्य संरक्षक ने प्रदान किए। सर्वसम्मति से क्लब के संरक्षक विवेक अग्रवाल को आयोजन समिति का संयोजक एवं डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक चित्रकूट के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल को कार्यक्रम समिति का अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी उमेश मौर्य, जिला वालीबॉल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष तुषारकांत शास्त्री, वरिष्ठ वॉलीबॉल खिलाड़ी राजकुमार निषाद, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी एवं सेवानिवृत लेखाकार मोहम्मद अख्तर सहित क्लब के अन्य पदाधिकारी कमरुल इस्लाम, अशोक सेन, महेश प्रजापति, शशि भूषण सिंह, मनीष, रमाकांत कुशवाहा आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन संरक्षक मंडल के सदस्य तुषारकांत शास्त्री ने किया। चित्रकूट स्पोर्ट क्लब के संयोजक कमलेश कुमार ने आभार जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0