दक्षिण व पूर्वी यूपी में अगले 24 घंटे हल्की से भारी वर्षा की संभावना
दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश में आगामी 24 घंटे के मध्य अचानक तेज हवाओं एवं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम...

प्रयागराज। दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश में आगामी 24 घंटे के मध्य अचानक तेज हवाओं एवं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित 45 जिलों में आगामी 24 घंटों के मध्य अचानक तेज हवाओं एवं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। प्रयागराज समेत 10 जिलों में भारी वर्षा के आसार हैं।
उत्तर प्रदेश मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ माैसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में माैसम के पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी 24 घंटे के मध्य सोनभद्र, मिर्जापुर, चन्दौली, संत रविदास नगर, भदोही, जौनपुर, बलिया, प्रतापगढ़, चित्रकूट, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, महोबा, बांदा, फतेहपुर, जालौन, हमीरपुर, रायबरेली, कानपुर नगर, ललितपुर, झांसी, इटावा, मैनपुरी, आजमगढ़, मऊ, सुल्तानपुर, अम्बेडकर नगर, देवरिया, अयोध्या, गोरखपुर, बस्ती, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, लखनऊ, कन्नौज, हरदोई, फुर्रुखाबाद, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती में मेघगर्जन आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
यह भी पढ़े : यूपी विधानसभा का मानसून सत्र अब अगस्त में, संसद सत्र 21 जुलाई से
खतरे के निशान से नीचे बह रही गंगा और युमना नदी प्रयागराज संगम नगरी में गंगा और यमुना नदियां उफान पर है। हालांकि 24 घंटे में मामूली रूप से जलस्तर घटा है। बीते 24 घंटे में गंगा का जलस्तर फाफामऊ में 31 सेंटीमीटर और छतनाग में 45 सेंटीमीटर घटा है। नैनी में यमुना का जलस्तर 57 सेमी. घटा है। फाफामऊ में गुरुवार सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 81.54 मीटर, छतनाग में सुबह 8 बजे 80.46 मीटर दर्ज किया गया। नैनी में सुबह 8 बजे यमुना का जलस्तर 81.00 मी. दर्ज किया गया। दोनों नदियां खतरे के निशान से 4 मीटर नीचे बह रही हैं। संगम में गंगा, यमुना का डेंजर लेवल 84.73 मीटर है।
हिन्दुस्थान समाचार
What's Your Reaction?






