कन्या भोज करा शिक्षा का बताया महत्व, बाल संरक्षण अधिकार की दी जानकारी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अपर जिला जज नीलू मेनवाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा व...

Oct 12, 2024 - 01:09
Oct 12, 2024 - 01:11
 0  1
कन्या भोज करा शिक्षा का बताया महत्व, बाल संरक्षण अधिकार की दी जानकारी

चित्रकूट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अपर जिला जज नीलू मेनवाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा व धर्मपत्नी सुधा शर्मा ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय खोही भाग-2 नगर क्षेत्र कर्वी में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कन्या भोज कराया।

अपर जिला जज ने बच्चों को विधिक साक्षरता एवं बाल संरक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि अच्छी शिक्षा ग्रहण करें। शिक्षा से किसी भी परिस्थिति में अधिकारों का प्रयोग कर सकेंगें। किसी से डरने की जरूरत नहीं है। महिलाएं स्वावलंबी बने। इसलिए शासन के निर्देश पर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा ने विद्यालय के बच्चों से कहा कि मिशन शक्ति फेज-5 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का उद्देश्य प्रदेश में बच्चों, बालिकाओं व महिलाओं के प्रति सम्मान बढ़ाना है। साथ ही बालिकाओं को साहसी, निडर, स्वावलंबी और देशहित में नए मुकाम हासिल करना है। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा के प्रति समर्पित रहने व अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने को प्रेरित किया। इस दौरान शिक्षक, अभिभावक, ग्रामवासी मौजूद रहे। इसके बाद कम्पोजिट विद्यालय रामनगर में सपत्नीक पहुंचे बीएसए ने कन्या भोज कराया। बच्चों को शिक्षा का महत्व बताया। इस मौके उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय सहित शिक्षक व ग्रामीण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0