पीएम के नेतृत्व में आत्मनिर्भर बन रहा भारत : अशोक जाटव

जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आत्मनिर्भर...

Oct 2, 2024 - 00:07
Oct 2, 2024 - 00:08
 0  9
पीएम के नेतृत्व में आत्मनिर्भर बन रहा भारत : अशोक जाटव

दिव्यांग विवि में हुई भाषण प्रतियोगिता

चित्रकूट। जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आत्मनिर्भर भारत विषय पर भाषण संवाद प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत आत्मनिर्भर भारत वर्तमान में पीएम नरेन्द्र मोदी के किये जा रहें ऐतिहासिक निर्णय पर अडिग विचारों से संचालित है। पहले की सरकारों ने भारत को विदेशी हाथों में सौंप दिया था। आज देश हथियार खुद तैयार कर रहा हैं। जिले में डिफेंस कारीडोर का निर्माण, सोलर पावर प्लांट से लैस हो रहा है। आत्मनिर्भर भारत से ही उत्तर प्रदेश मे एक जिला, एक उत्पाद का कार्य भी चल रहा है। विशिष्ट अतिथि डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा लगातार चल रहा है। जिसमें प्रदेश व देशभर में शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रम चल रहा है। साफ सफाई व्यवस्था चारों तरफ चल रहा है। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डा. आनंद कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डा. संजय नायक ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डा रमा सोनी, जितेन्द्र सिंह, डा. शांत चतुर्वेदी, एसपी मिश्रा सहित विवि के शिक्षक, कर्मचारी, छात्र मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0