नौ वर्ष में मोदी सरकार ने देश का मान बढ़ाया: सांसद

भाजपा नेतृत्व की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफलतम नौ वर्ष पूर्ण होने...

Jun 24, 2023 - 23:42
Jun 24, 2023 - 23:42
 0  1
नौ वर्ष में मोदी सरकार ने देश का मान बढ़ाया: सांसद

चित्रकूट।

विकास तीर्थ अवलोकन कार्यक्रम किया गया आयोजित

पीएम मोदी की नौ साल की उपलब्धियों की दी जानकारी

भाजपा नेतृत्व की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफलतम नौ वर्ष पूर्ण होने पर महा-जनसम्पर्क अभियान के तहत शनिवार को बांदा लोकसभा के अंतर्गत विकास तीर्थ अवलोकन कार्यक्रम आयोजित किया गया

यह भी पढ़ें - हमीरपुर के शरण द्विवेदी ने खोला राज़, स्कूल के शिक्षक को पेड़ पर बांधकर की पिटाई

कार्यक्रम में बांदा के भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता काफिले के साथ बांदा से बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे से होते हुए कार्यक्रम स्थल आए जहां पर चित्रकूट के भाजपा कार्यकर्ताओ ने भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे के नेतृत्व में बांदा से आए समस्त कार्यकर्ताओ का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओ ने एक साथ सभी विकास तीर्थों का भ्रमण किया। बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे से लेकर चित्रकूट हवाई अड्डा जाकर कार्यकर्ताओं ने भाजपा की डबल इंजन सरकार की विकासात्मक गतिविधियों का अवलोकन किया।

इस दौरान सांसद आरके पटेल ने कहा कि पिछले नौ वर्ष में मोदी सरकार ने देश का मान बढ़ाया है। जन कल्याण और राष्ट्र कल्याण के लिए समर्पित होकर भाजपा की मोदी सरकार काम कर रही है। पूर्व सांसद भैरोप्रसाद मिश्र ने कहा कि समाज के नेतृत्व वर्ग का सहयोग और समर्थन मजबूती के साथ भाजपा और मोदी के साथ बना हुआ है। इसीलिए भाजपा निरन्तर विस्तार कर रही है। जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे ने कहा कि मोदी सरकार के ऐतिहासिक प्रयास से भारत सशक्त हुआ है। भारत का विकास भारत के सशक्तिकरण की गाथा गा रहा है। बांदा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि आप सभी स्वप्रयास से 2024 में सशक्त पूर्ण बहुमत सरकार के गठन में विराट जनसहभागिता सुनिश्चित करें। लोकसभा संयोजक इन्द्रपाल पटेल ने कहा कि उत्तर से लेकर दक्षिण तक पूर्व से लेकर पश्चिम तक मोदी सरकार ने विकास की अविरल गंगा बहायी है। जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय ने कहा कि आधारभूत संरचनात्मक विकास से लेकर गरीब कल्याण तक, महिला कल्याण से युवा कल्याण तक, कृषि व कृषक कल्याण से लेकर औद्योगिक विकास तक, आंतरिक सुरक्षा से लेकर रक्षा निर्यात तक भारत का यह विकास जन-जन के एक वोट की ताकत से हासिल हुआ है। जिला मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओ की ओर से मोदी सरकार के विकासात्मक प्रयासों की सराहना की और विराट विजय की अग्रिम शुभकामनाएं सम्प्रेषित की।

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख मानिकपुर अरविन्द मिश्रा, भाजपा नेत्री रंजना उपाध्याय, भाजपा नेता लवकुश चतुर्वेदी, तीरथ तिवारी, हरिओम करवरिया, बाबूलाल पटेल, दिनेश तिवारी, रवि गुप्ता, रामेन्द्र गौतम, विवेकानन्द गुप्ता, ममता मिश्रा, विनोद जैन, आशीष पाण्डेय, अनूप त्रिपाठी, आदित्य, अजय पटेल, विकास, अखिलेश, राघव, शक्ति सिंह तोमर, शिवाकांत पाण्डेय, प्रेमलाल, सुरेश अनुरागी, राजकुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें अनूठा सत्याग्रह: ग्रामीण गृहस्थी का सामान लेकर अनशन स्थल पर डटे, गांव छोड़ने की धमकी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0