राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर कराएं निस्तारण : जिला जज

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के अनुक्रम में आगामी 14...

Sep 9, 2024 - 00:26
Sep 9, 2024 - 00:28
 0  5
राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर कराएं निस्तारण : जिला जज

14 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 

चित्रकूट। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के अनुक्रम में आगामी 14 सितम्बर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश विकास कुमार प्रथम की अध्यक्षता में समस्त न्यायिक अधिकारियों की बैठक हुई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश विकास कुमार प्रथम ने सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर निस्तारण किया जाए। साथ ही चिन्हित वादों में नोटिसों का तामील कराये जाने पर विशेष बल दिया गया। आगामी 14 सितम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय आपराधिक वाद, धारा-138 एनआई एक्ट, मोटर दुर्घटना दावा वाद, श्रम वाद, बैंक वसूली वाद, विद्युत अधिनियम और जल वाद, सेवा मामले, पारिवारिक वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, राजस्व चकबन्दी वाद, किरायेदारी वाद, सुखाधिकार वाद, स्थायी निषेधाज्ञा व सिविल वाद, मनी वसूली वाद, विनिर्दिष्ट अनुतोष वाद, मोटर वाहन ई-चालान, लघु आपराधिक वादों, श्रम वादों का निस्तारण किया जाएगा। इसके अलावा प्री-लिटिगेशन के माध्यम से ऐसे वाद जो अभी न्यायालय के समक्ष नहीं आये हैं, जिसमें विशेषकर पारिवारिक मामले निस्तारित किए जाएंगे। साथ ही उपभोक्ता फोरम से सम्बन्धित वादों का निस्तारण किया जाना है।

इस मौके पर अपर जिला जज अनुराग कुरील, विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट राममणि पाठक, अपर जिला जज नीरज श्रीवास्तव, विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट रेनू मिश्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अपर जिला जज नीलू मेनवाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेन्द्र प्रसाद भारतीय, सिविल जज (सीडि) सचिन कुमार दीक्षित, सिविल जज (सीडि) एफटीसी सोनम गुप्ता, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय मानिकपुर खुशबू चन्द्रा, सिविल जज (जूडि) सैफाली यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट एस आनन्द आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0