कृषि विश्वविद्यालय बांदा के वैज्ञानिक फेलो अवार्ड से सम्मानित

कृषि विश्वविद्यालय बांदा के अन्तर्गत मिलेट अनुसंधान केन्द्र, गुरसराय मे सह प्रध्यापक के पद पर कार्यरत डा. ए.के. त्रिपाठी को फेलो अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान ...

कृषि विश्वविद्यालय बांदा के वैज्ञानिक फेलो अवार्ड से सम्मानित

कृषि विश्वविद्यालय बांदा के अन्तर्गत मिलेट अनुसंधान केन्द्र, गुरसराय मे सह प्रध्यापक के पद पर कार्यरत डा. ए.के. त्रिपाठी को फेलो अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान कृषि के क्षेत्र मे देश की प्रतिष्ठित सोसायटी ‘‘इंडियन सोसायटी ऑफ एग्रोनॉमी, नई दिल्ली द्वारा दिया गया है। इस सोसायटी द्वारा क्लाईमेट स्मार्ट एग्रोनॉमी फॅार रेसीलियेन्ट प्रोडक्शन सिस्टम एण्ड लाइवलीहुड  विषय पर तीन दिवसीय 22वीं द्विवार्षिक राष्ट्रीय संगोष्ठी, गोवा मे आयोजित किया गया था। 

यह भी पढ़े:अमेरिका की ओलिविया को भाया बुन्देली दूल्हा, बनी हमीरपुर के सचिन की दुल्‍हनिया

 

इस संगोष्ठी का उद्घाटन राज्यपाल, पी.एस. श्रीधरन पिल्लई द्वारा किया गया। इस संगोष्ठी की अध्यक्षता सचिव डेयर एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के महानिदेशक, डा. हिमांशु पाठक द्वारा की गयी। इस संगोष्ठी मे ही बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, बांदा मे सह प्राध्यापक के पद पर कार्यरत डा. ए.के. त्रिपाठी को उनके शस्य विज्ञान विषय मे योगदान व उपलब्धि के लिये फेलो अवार्ड दिया गया। 

यह भी पढ़े:170 टीमें 80 हजार घरों में सर्वे करके खोजेंगी सक्रिय टीबी मरीज

डा. त्रिपाठी पिछले लगभग 6 वर्षाे से कृषि विश्वविद्यालय बांदा मे अपना योगदान दे रहे है। इसके पूर्व वो चन्द्रशेखर आजाद  कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर मे कार्यरत थे। इस संगोष्ठी मे देश एवं विदेश के लगभग 500 से अधिक वैज्ञानिको ने भाग लिया किया। डा. त्रिपाठी ‘‘इंडियन सोसायटी ऑफ एग्रोनॉमी‘‘ नई दिल्ली द्वारा फेलो अवार्ड प्राप्त करने वाले कृषि विश्वविद्यालय, बांदा के प्रथम शिक्षक वैज्ञानिक है। इसके पूर्व डा. त्रिपाठी कई प्रतिष्ठित अवार्ड प्राप्त कर चुके है। डा. त्रिपाठी के इस सम्मान के लिये विश्वविद्यालय के वैज्ञानिको ने उन्हे बधाई एवं शुभकामनाएंे दी। इस आशय की जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी डा. बी.के. गुप्ता ने दी।  
यह भी पढ़े:   बांदाः बी.एड. मेरिट सूची में केसीएनआईटी का दबदबा

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0