हमीरपुर: कौन है बदमाश शंभू कुशवाहा, जिसने चौकी इंचार्ज पर फायरिंग की

जिले में पुलिस टीम के साथ दबिश देने गए पतारा चौकी इंचार्ज पर फायरिंग करने वाले बदमाश शंभू कुशवाहा को...

May 15, 2023 - 03:33
May 15, 2023 - 03:47
 0  7
हमीरपुर: कौन है बदमाश शंभू कुशवाहा, जिसने चौकी इंचार्ज पर फायरिंग की

हमीरपुर जिले में पुलिस टीम के साथ दबिश देने गए पतारा चौकी इंचार्ज पर फायरिंग करने वाले बदमाश शंभू कुशवाहा को सोमवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके दोनो पैरों में गोली लगी है। 

यह भी पढ़ें- महोबा भिंड वाया उरई एवं राठ होते रेलमार्ग का ड्रोन सर्वे होगा


बताते चलें कि पतारा गांव निवासी शंभू कुशवाहा का करीब छह दिन पहले तमंचा लहराते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। मामले की जांच में कुरारा थाने के पतारा गांव स्थित चौकी इंचार्ज सुरेंद्र यादव (40) अपने तीन साथियों के साथ रविवार रात करीब 8 बजे दबिश देने गए थे। तभी झाड़ियों में छुपे छह बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं। एक गोली चौकी इंचार्ज के बाएं बाजू में लगी। इससे वह मौके पर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद बदमाश मौके से भाग निकले। सूचना पर एएसपी मायाराम वर्मा, सीओ सदर राजेश कमल, सहित चार थानों की पुलिस ने गांव को घेर लिया। देर रात तक एएसपी मायाराम के नेतृत्व में चार थानों का फोर्स कांबिंग में जुटा रहा। सोमवार तड़के करीब 3.30 बजे नैठी रोड के पास मुठभेड़ में शंभू को गिरफ्तार कर लिया। डॉक्टर एके सिंह ने बताया कि शंभू के दोनो पैरों पर गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें-झांसी नगर निगम में बीजेपी के बिहारी लाल आर्य की जीत तय

एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा का कहना है कि रविवार देर शाम सूचना मिली कि तमंचा लहराने वाला शंभू अपने गांव के पास ही छुपा है, जिसके बाद पतारा चौकी इंचार्ज अभिषेक, ओमकरन समेत तीन हमराहियों के साथ दबिश देने पहुंचे थे। यहां बदमाशों ने फायरिंग कर दी। फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं। चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद के गढ़ में भाजपा चौथे स्थान पर


जिले का पतारा गांव दबंगई को लेकर अक्सर चर्चा में रहता है। गांव का तीन दशक का इतिहास देखा जाए तो कई बार पुलिस पार्टी पर दबंगों द्वारा जानलेवा हमले किए गए हैं। वहीं वर्चस्व को लेकर आपसी रंजिश में गोलीबारी की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0