कई ग्राम प्रधानों के साथ बसपा के पूर्व राज्यमंत्री ने थामा भाजपा का दामन

बसपा के पूर्व राज्यमंत्री रामसेवक शुक्ला ने कई ग्राम प्रधानों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की...

May 6, 2024 - 01:02
May 6, 2024 - 01:04
 0  6
कई ग्राम प्रधानों के साथ बसपा के पूर्व राज्यमंत्री ने थामा भाजपा का दामन

चित्रकूट। बसपा के पूर्व राज्यमंत्री रामसेवक शुक्ला ने कई ग्राम प्रधानों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि बसपा में रुपये देकर टिकट मिलता है। लोकसभा का टिकट मांगा लेकिन अधिक रुपये मांगने के कारण वह टिकट नहीं ले पाये। अब वह भाजपा के साथ हैं।

यह भी पढ़े : निगरानी टीमों का व्यय प्रेक्षक ने किया निरीक्षण

रविवार को भाजपा के शंकर बाजार स्थित कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, सांसद आरके सिंह पटेल व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने बसपा के पूर्व राज्यमंत्री रामसेवक को भाजपा की सदस्यता दिलाई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष में अब कोई बचा नहीं है। सिर्फ हवाहवाई बातें की जा रहीं हैं। संासद ने कहा कि विपक्ष के नेता भाजपा की भीड़ देखकर घबड़ा गये हैं। इसीलिए अनर्गल आरोप लगाते रहते हैं। सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि सपा बसपा एक परिवार की पार्टियां हैं। इनकी सोच अपना भला करना है। आरोप लगाया कि टिकट वितरण के नाम पर मोटी रकम की मांग होती है। वह भाजपा की नीतियों से प्रभावित हुए। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, पहाड़ी ब्लाक प्रमुख सुशील द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य शिवशंकर सिंह, भागवत त्रिपाठी, राजेंद्र गुप्ता व प्रेमलाल वाल्मिीकि आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : संस्थान पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे पर 20 वर्षों से कर रही कार्य : प्रभाकर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0