राजकीय सम्प्रेक्षण ग्रह का जिला जज ने किया निरीक्षण

उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति के तत्वावधान एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा निर्गत...

Jul 13, 2024 - 00:53
Jul 13, 2024 - 00:55
 0  6
राजकीय सम्प्रेक्षण ग्रह का जिला जज ने किया निरीक्षण

चित्रकूट। उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति के तत्वावधान एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा निर्गत कार्य योजना के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश विकास कुमार प्रथम ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का आकस्मिक निरीक्षण किया। जनपद न्यायाधीश ने बाल अपचारियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी। जिसमें बाल अपचारियों के शिक्षा के सम्बन्ध में जानकारी की गयी। बाल अपचारियों द्वारा समूह गान का सुन्दर प्रस्तुतिकरण किया गया। बालकों के लिए विभिन्न संचालित कौशल विकास योजनाओं की जानकारी ली, उनके रहन सहन आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सा व्यवस्था सुदृद्ध किए जाने पर बल दिया व बालकों को संयमित जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला जज नीलू मेनवाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेन्द्र प्रसाद भारतीय, किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट अंजलिका प्रियदर्शिनी, क्षेत्राधिकारी नगर राजकमल, उप जिलाधिकारी न्यायिक मो जसीम, संस्था प्रभारी बी बीर सिंह एवं किशोर न्यायबोर्ड की सदस्य अर्चना श्रीवास्तव व शिवशंकर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0