भाजपा की जन विश्वास यात्रा में डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा बुंदेलखंड आयेंगे
भाजपा की जन विश्वास यात्रा शुक्रवार को फतेहपुर सीमा से बांदा की सीमा में बेंदा घाट से प्रवेश करेगी, जहां कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत..

भाजपा की जन विश्वास यात्रा शुक्रवार को फतेहपुर सीमा से बांदा की सीमा में बेंदा घाट से प्रवेश करेगी, जहां कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। यह यात्रा 5 बजे सायं तिंदवारी नगर में प्रवेश करेगी, जहां सब्जी मंडी मैदान में प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
यह भी पढ़ें - समाजवादी झंडा और लाल टोपी अन्याय के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक : महेश कश्यप
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा की तिंदवारी कस्बे में प्रस्तावित जनसभा को लेकर खंड विकास कार्यालय के अतिथि कक्ष में भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद की अध्यक्षता में भाजपा पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक आहूत हुई जहां जनसभा के लिए प्रचार प्रसार, मंच आदि पर चर्चा कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
इस अवसर पर आईसीआर सदस्य भारत सरकार बलराम सिंह कछवाह, जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित, पंचायत प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजनारायण द्विवेदी, भाजपा नेता रामकरण सिंह बच्चन, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि भूरेलाल फौजी, कार्यालय प्रभारी दिलीप गुप्ता, मंडल अध्यक्ष देवा त्रिपाठी, सत्येंद्र शुक्ला, राजू सिंह फौजी, चंद्र भूषण सिंह पटेल, अरुण शुक्ला प्रधान सिंह सिंघौली, कैलाश चंद्र शिवहरे, अरुण सिंह पटेल, निमेष मिश्रा, पुष्पेंद्र शुक्ला पूर्व प्रधान खौड़ा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें - पिता का सम्मान न करने वाले अखिलेश किसी और का क्या सम्मान करेंगे - स्वाति सिंह
यह भी पढ़ें - 2014 - 2017 में जिस तरह विपक्षी पार्टियों को हराया उसी तरह 22 में भी हराएंगे : केशव मौर्या
What's Your Reaction?






