डीएम, एसपी समेत जनप्रतिनिधियों ने उतारी प्रभु श्रीराम की आरती

असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म एव अन्याय पर न्याय की विजय, बुराई पर अच्छाई के जीत के साथ जिलाधिकारी शिवशरणप्पा...

Oct 14, 2024 - 00:32
Oct 14, 2024 - 00:35
 0  5
डीएम, एसपी समेत जनप्रतिनिधियों ने उतारी प्रभु श्रीराम की आरती

चित्रकूट। असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म एव अन्याय पर न्याय की विजय, बुराई पर अच्छाई के जीत के साथ जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी उमेश चंद्र निगम, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष भाजपा लवकुश चतुर्वेदी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी की उपस्थिति में  विजय दशमी के अवसर पर धुस मैदान पुरानी बाजार के रामलीला मंचन में ावण वध कार्यक्रम को देखा गया। इस अवसर पर भगवान राम और लक्ष्मण, सीता, हनुमान की आरती की गई। इस दौरान जानकी, राजकुमार मौर्य, विनोद, विजय मिश्रा, हीरालाल सोनी को दशहरा में बनाए गए रावण के पुतला के लिए रामनामी दुपट्टा देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीओ सिटी राजकमल, अधिशासी अधिकारी कर्वी लाल जी यादव, राजीव अग्रवाल, विवेक अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0