वृक्षारोपण अभियान के तहत कांग्रेसियों ने किया पौधरोपण

उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति द्वारा लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर लिए गए संकल्प राजीव गांधी...

Jul 20, 2024 - 00:32
Jul 20, 2024 - 00:37
 0  1
वृक्षारोपण अभियान के तहत कांग्रेसियों ने किया पौधरोपण

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति द्वारा लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर लिए गए संकल्प राजीव गांधी पौघरोपण अभियान के तहत कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एआईसीसी सदस्य पंकज मिश्र ने इस अभियान को गति दी।

यह भी पढ़े : झमाझम बारिश की कामना को लेकर बुंदेली सेना ने किया जलाभिषेक

राहुल गांधी के जन्मदिन पर प्रदेश कांग्रेस समिति ने राजीव गांधी पौधरोपण अभियान की शुरुआत की है। जिसके तहत उत्तर प्रदेश के समस्त 162,000 बूथों पर पेड लगाकर उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी तय की थी। काैंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज मिश्र, पिछडा वर्ग विभाग जिलाध्यक्ष राजनारायण यादव, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता ने मानिकपुर विधानसभा के गांव सरैंया के अगरहुंडा एवं खिचरी गांव में राजीव गांधी पौधरोपण अभियान के तहत फलदार पौधे लगाए। साथ ही उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी क्रमशः शिवपूजन पटेल, सन्तोष यादव, राजू कोल को सौंपी गई।

यह भी पढ़े : सिंचाई विभाग के कार्यों का मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण

पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज मिश्र ने कहा कि चित्रकूट सहित पूरे प्रदेश में छद्म विकास की कीमत हमारे वृक्षों और पर्यावरण को चुकानी पड रही है। सरकार पुराने वृक्ष कटवा रही है, परन्तु उनकी जगह नये वृक्ष सरकारी कोरम को पूरा करने के लिए लगवा रही है। पुराने वृक्ष कट तो रहे हैं, लेकिन नये वृक्ष तैयार नहीं हो रहे हैं। राजीव गांधी पौधरोपण अभियान एक माह तक चलेगा और पूरी मानिकपुर विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर कम से कम एक वृक्ष जरूर लगाया जाएगा और उनकी सुरक्षा की जाएगी। पिछडा वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष राजनारायण यादव ने कहा कि चित्रकूट में बडे पैमाने पर पेडों की कटाई सत्ताधारी दल की पर्यावरण के प्रति उदासीनता को दर्शाता है। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कांग्रेस ने ही हरित क्रांति चलाकर पूरे देश में पौधरोपण और उन्नतशील खेती को बढावा देने का अभियान चलाया था।

यह भी पढ़े : सीएम डैशबोर्ड के विकास व निर्माण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

इस मौके पर नत्थू यादव, शिवपूजन पटेल, राजू कोल, ललित कुमार, रामनरेश, सन्तोष यादव, सुनील यादव, चुनाई यादव, अशोक यादव, शिवकुमार कोल आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0