जिला कारागार में बंदियों के बीच कराई गई प्रतियोगिता

विश्व अहिंसा दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कारागार में बंदियों की प्रतियोगिताएं कराई गई...

Sep 25, 2024 - 00:24
Sep 25, 2024 - 00:25
 0  5
जिला कारागार में बंदियों के बीच कराई गई प्रतियोगिता

चित्रकूट। विश्व अहिंसा दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कारागार में बंदियों की प्रतियोगिताएं कराई गई। जिसमें समान्य ज्ञान, निबंध व चित्रकला की प्रतियोगिता हुई। कुल 53 बंदियों ने परीक्षा दी। जिसमें दो महिला बंदी भी शामिल रही।

आयुष्मान वानप्रस्थ विश्वविद्यालय संस्था के माध्यम से यह प्रतियोगिता कराई गई। कारागार अधीक्षक शंशांक पांडेय ने बताया कि बंदियों में प्रतियोगिता के प्रति अच्दा उत्साह देखा गया। जो परीक्षा से पहले संभावित प्रश्नों के बारे भी जानकारी लेते रहे। बंदियों की जिंदगी को अच्छा बनाने का पूरा प्रयास किया जाता है। जेलर संतोष कुमार ने बताया कि बंदियों को महापुरुषों के बारे में जानकारी दी जाती है। मौके पर आयुष्मान विश्वविद्यालय संस्थान के निदेशक बलवीर सिंह व परीक्षा पर्यवेक्षक मनोज द्विवेदी व पंकज दुबे शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0