मोबाइल फोन पाकर मोबाइल धारकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी मऊ नोडल अधिकारी एसओजी फहद अली...

Feb 3, 2026 - 12:39
Feb 3, 2026 - 12:39
 0  3
मोबाइल फोन पाकर मोबाइल धारकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

51 खोए मोबाइल बरामद कर किया सुपुर्द

चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी मऊ नोडल अधिकारी एसओजी फहद अली के पर्यवेक्षण में प्रभारी एसओजी सर्विलांस के नेतृत्व में टीम ने एसओजी, सर्विलांस टीम ने गुमशुदा 51 मोबाइल अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख 5 हजार रूपये बरामद किया है। बताया गया कि खोए हुए मोबाइल के धारकों द्वारा पुलिस अधीक्षक के समक्ष व पोर्टल पर प्रार्थना पत्र दिये थे। एसपी के निर्देश पर प्रभारी एसओजी, सर्विलांस एमपी त्रिपाठी के नेतृत्व में सर्विलांस एवं थानों के टीम ने लगातार प्रयास करते हुए 51 गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी करते हुए सोमवार को मोबाइल धारकों के सुपुर्द किया। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0