आगामी मंडल स्तर की बैठक में कार्यकर्ता जरूर शामिल हों : महेन्द्र कोटार्य

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा यात्रा अभियान की जिला बैठक संपन्न हुई...

Aug 7, 2025 - 10:37
Aug 7, 2025 - 10:38
 0  2
आगामी मंडल स्तर की बैठक में कार्यकर्ता जरूर शामिल हों : महेन्द्र कोटार्य

हर घर तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर हुई बैठक

चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा यात्रा अभियान की जिला बैठक संपन्न हुई।

बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष पार्टी के कार्यकर्ता जनमानस के साथ तिरंगा यात्रा एवं अन्य कार्यक्रमो के माध्यम से देश भक्ति के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित करते हुए देश की एकता एवं अखंडता के प्रति संकल्प लेते हैं। आगामी मंडल स्तर की बैठक में कार्यकर्ता जरूर शामिल हों। पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम लोगों में देशभक्ति जगाने का काम करेगा। ऐसे कार्यक्रम आजादी कैसे मिली इसकी याद दिलाते हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने कहा कि कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता हो। कार्यक्रम संयोजक राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि जिला बैठक के बाद 7 व 8 अगस्त को मंडलों की बैठक होगी। 10 व 12 अगस्त को मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा 1-2 किमो तक होगी। प्रत्येक मंडल में युद्ध वीरों, शहीदों, देश की सेवा में प्रण न्योछावर करने वाले को सम्मानित करने काम किया जायेगा। 12-14 अगस्त को स्वतंत्रता से जुड़े स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 13-15 अगस्त को घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। विभाजन की विभीषिका कार्यक्रम के संयोजक आलोक पांडेय ने बताया कि 14 अगस्त को जिला स्तरीय गोष्ठी का आयोजन होगा। मौन जुलूस उपयुक्त बैनर व प्ले कार्ड के साथ एवं विभाजन से प्रभावित लोगों से भेंट एवं प्रर्दशनी का आयोजन किया जाएगा। संचालन जिला महामंत्री राघवेन्द्र सिंह ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से डीसीबी अध्यक्ष चेयरमैन पंकज अग्रवाल, चेयरमैन राजापुर संजीव मिश्रा, ब्लाक प्रमुख मऊ सुशीला बर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बब्बू त्रिपाठी, अश्विनी अवस्थी, हरिओम करवरिया, प्रेमलाल बाल्मीकि, राजेश्वरी द्विवेदी, देव त्रिपाठी, हेमन्त प्रताप सिंह, अंजू बर्मा, विपुल प्रताप सिंह, मनोज तिवारी, हीरो मिश्रा, संजंय पांडेय रवि गुप्ता, सोनू खंगार, दिव्या त्रिपाठी आदि कार्यकर्ताा मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0