कार्यकर्ताओं को सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने के लिए किया प्रेरित
जिले के प्रभारी मंत्री मनोहर लाल (मन्नू कोरी) ने रविवार को जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मऊ...

मऊ में बोले जिले के प्रभारी मंत्री, भाजपा सरकार बिना किसी पक्षपात के विकास कार्यों को प्रदान कर रही गति
मऊ, चित्रकूट। जिले के प्रभारी मंत्री मनोहर लाल (मन्नू कोरी) ने रविवार को जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मऊ में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रेरित किया।
ब्लाक मुख्यालय मऊ में रविवार को ब्लाक प्रमुख सुशीला वर्मा द्वारा भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य के स्वागत का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां जिले के प्रभारी मंत्री मनोहर लाल (मन्नू कोरी) एवं पूर्व विधायक आनंद शुक्ला ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजनाओं का संचालन कर रहे है। कार्यकर्ता इन योजनाओं को आम जनमानस तक प्रचारित करें। जिससे लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके। साथ ही बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता क्षेत्रीय जनता की समस्याओं से उन्हें अवगत कराए। जिससे बतौर प्रभारी मंत्री वह क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का निराकरण सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों से करा सकें।
पूर्व विधायक आंनद शुक्ला ने कहा कि नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य ने जिलाध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन करने के बाद कोई अतिरिक्त प्रयास नहीं किया। इसके बावजूद उनका समर्पण देखते हुए जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष सम्पूर्ण अनुसूचित जाति के मतदाताओं के साथ सर्वसमाज के लोगों मतदाताओं को पार्टी से जोडते हुए आगामी 2027 में जिले की दोनों विधानसभा सीटों को भाजपा के खाते में डालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे और सभी को साथ लेकर चलेंगे।
इस मौके पर राजापुर नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा, जिला महामंत्री राजेश जायसवाल, राघवेन्द्र सिंह, जिलामंत्री मनोज तिवारी, प्रेमलाल बाल्मिकी, पूर्व जिला महामंत्री विकास मिश्रा, मऊ के पूर्व ब्लाक प्रमुख शिवाकांत बलुआ, कामता मिश्रा, प्रभात कुमार पांडेय, संदीप त्रिपाठी, महेश पाण्डेय, अनूप द्विवेदी, अतुल द्विवेदी, शिवशरण शुक्ला, निशेन्द्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






