राष्ट्रीय एकता दिवस प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

राष्ट्रीय एकता दिवस प्रतियोगिता संयोजक संतोष कुमार सिंह पूर्व तहसीलदार, जिला समाज कल्याण अधिकारी और वर्तमान शिक्षक उच्च प्राथमिक...

Jan 9, 2026 - 11:04
Jan 9, 2026 - 11:04
 0  13
राष्ट्रीय एकता दिवस प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

चित्रकूट। राष्ट्रीय एकता दिवस प्रतियोगिता संयोजक संतोष कुमार सिंह पूर्व तहसीलदार, जिला समाज कल्याण अधिकारी और वर्तमान शिक्षक उच्च प्राथमिक विद्यालय बंधुइन ने जनपद के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित कराया। जिसमें सामान्य ज्ञान, चित्रकला, मेहंदी, योगा, नृत्य में प्राइमरी, जूनियर, सीनियर, सुपर सीनियर के लगभग 20 हजार बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 15 सौ विद्यालय स्तर के लिए और 250 बच्चों को केंद्रीय स्तर के पुरस्कार प्रदान किए गए। जिनमें लगभग 17 बच्चों से जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने अपने कार्यालय में वार्तालाप किया और उन्हें सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में खुशी पांडेय कक्षा 11 देशराज कृषक इंटर कॉलेज कांड़ीखेरा ने सामान्य ज्ञान, चित्रकला, मेहंदी में सर्वाधिक अंक प्राप्त करके लैपटॉप प्राप्त किया। अरुण जायसवाल चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी योगा और चित्रकला में लैपटॉप प्राप्त किया। रोशनी कुशवाहा कक्षा 12 पालेश्वर नाथ इंटर कॉलेज पहाड़ी, रागिनी शर्मा कक्षा 12 बालकृष्ण इंटर कॉलेज भरतकूप, रजत सिंह बैजनाथ भारद्वाज इंटर कॉलेज कर्वी ने लैपटॉप प्राप्त किया। इसी प्रकार रूबी, लक्ष्मी, पूर्णिमा, चंदा देवी, अनुष्का यादव ने स्मार्टफोन प्राप्त किया। सूरज, गोविंद, बानू आदि ने साइकिल प्राप्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1