गांव का गरीब, किसान ऑनलाइन प्रक्रिया से बेहाल : अनुज यादव

मानिकपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत सिद्धपुर के दलित बस्ती में पीडीए जन चौपाल का आयोजन हुआ। इस मौके...

Feb 19, 2025 - 10:18
Feb 19, 2025 - 10:19
 0  1
गांव का गरीब, किसान ऑनलाइन प्रक्रिया से बेहाल : अनुज यादव

चित्रकूट। मानिकपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत सिद्धपुर के दलित बस्ती में पीडीए जन चौपाल का आयोजन हुआ। इस मौके पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुज सिंह यादव ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में गरीब, किसान, मजदूर एवं महिलाओं के हित की योजनाएं कागजी हैं। सरकार एवं सरकार की प्रशासनिक व्यवस्था एक सोची समझी रणनीति के तहत आमजन को कागजी प्रक्रिया में लटकाए, भटकाए और उलझाए हैं। गांव का गरीब, किसान, आधारकार्ड की फोटोकॉपी लिए कभी केवाईसी और कभी ऑनलाइन प्रक्रिया से बेहाल है। महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं एवं दलित आदिवासियों के साथ हो रहे अन्याय को अनदेखा किया जा रहा है। अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मान सिंह पटेल ने कहा कि दलित, पिछड़ा, शोषित समाज और महिलाओं को न्याय अधिकार बाबा साहब के संविधान से संभव हुआ है। बाबा साहब के संविधान से पूर्व की व्यवस्था बदतर थी। प्रवक्ता सुभाष पटेल ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में आरक्षण को समाप्त किया जा रहा है। देश की संपत्ति उद्योगपतियों को औने पौने दाम में बेंच दी गई। समाजवादी पार्टी किसान, मजदूर, पिछड़ों, दलितों और महिलाओं की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का काम किया है। इस अवसर पर संजय पटेल, चन्ना प्रजापति, मनुवा वर्मा, राजेश प्रजापति, शिवसागर प्रजापति, रामसहाय वर्मा, राजेंद्र वर्मा, तीरथ वर्मा, चेतन प्रजापति, गया प्रसाद पटेल आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0