अभियान के अन्तर्गत 680 टीमे व 129 सुपरवाइजर 779956 लोगों को खिलाएंगें डीईसी दवा

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के ब्लाक शिवरामपुर, पहाडी, मानिकपुर व अर्बन कर्वी में...

Feb 7, 2026 - 11:06
Feb 7, 2026 - 11:07
 0  1
अभियान के अन्तर्गत 680 टीमे व 129 सुपरवाइजर 779956 लोगों को खिलाएंगें डीईसी दवा

सीएमओ बोले-10 से 29 फरवरी तक चलेगा अभियान

चित्रकूट। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के ब्लाक शिवरामपुर, पहाडी, मानिकपुर व अर्बन कर्वी में आईडीए 10 से 28 फरवरी तक चलाया जाना है। अभियान में घर-घर जाकर फाइलेरिया से बचाव के लिए डीईसी, एल्बेन्डाजोल व आइवरमेक्टिन गोली का सेवन कराया जाएगा। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सीएमओ डा भूपेश द्विवेदी ने बताया कि फाइलेरिया मच्छरो के काटने से होने वाली एक लाइलाज बीमारी है। जिससे बचाव के लिए इन्टीग्रेटेड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत आशा व आंगनबाडी कार्यकत्रियां घर-घर जाकर डीईसी, एल्बेन्डाजोल व आइवरमेक्टिन गोली का सेवन करायेगी। नोडल अधिकारी डा जीआर रतमेले ने बताया कि 1-2 वर्ष के बच्चों को आधी गोली एल्बेन्डाजोल 200 एमजी, 2 वर्ष से अधिक उम्र वर्ग को एक गोली एल्बेन्डाजोल 400 एमजी, 2-5 वर्ष तक के बच्चों को एक गोली डीईसी 100 एमजी, 5-15 वर्ष तक के बच्चों को दो गोली डीईसी 200 एमजी एवं 15 वर्ष के ऊपर की आयु के सभी लोगो को तीन गोली डीईसी 300 एमजी व 5 वर्ष से अधिक उम्र के समस्त व्यक्तियों को लम्बाई के अनुसार आइवरमेक्टिन दवा का सेवन खाना खाने के उपरान्त कराया जाएगा। गर्भवती महिलाओ व गंभीर रोग से पीडित लोगो को दवा का सेवन नहीं कराया जाना है। खाली पेट किसी को दवा नही खिलाई जाएगी। इस दवा को खाने से किसी भी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। जिला मलेरिया अधिकारी लाल साहब सिंह द्वारा बताया गया कि दवाओं से होने वाले किसी भी प्रकार के दुष्प्रभाव के त्वरित उपचार के लिए ब्लको में रैपिड रिस्पांस टीम का गठन कर लिया गया है। कार्यक्रम के पर्यवेक्षण कार्य के लिए जनपद स्तर से नोडल नामित किए गए हैं। साथ ही यह भी बताया गया कि अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक जनमानस को दवा का सेवन कराना है। जिससे फाइलेरिया रोग का उन्मूलन किया जा सके। कार्यक्रम के लिए शिवरामपुर में 250 टीम व 50 सुपरवाइजर, ब्लाक पहाडी में 200 टीम व 37 सुपरवाइजर, ब्लाक मानिकपुर मे 178 टीम व 32 सुपरवाइजर, एवं अर्बन कर्वी में 52 टीम व 10 सुपरवाइजर कुल टीमें 680 व 129 सुपरवाइजर लगाए गए है जो कुल लक्षित 779956 जनसंख्या को दवा सेवन से आच्छादित करेंगे। इस मौके पर सभी अपर व उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहायक जिला मलेरिया अधिकारी आरके सिंह, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक रोहित व्यास, मलेरियां निरीक्षक ज्योति सिंह, प्रगति चन्देल, जिला समन्वयक पाथ, पीसीआई एवं सीफार संस्था आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0