उप्र तैलिक साहू महासभा ने मनाई माता कर्मा बाई की जयंती

उत्तर प्रदेश तैलिक साहू महासभा कार्यालय पहाड़ी में माता कर्मा बाई की जयंती मनाई गई...

Mar 26, 2025 - 11:06
Mar 26, 2025 - 11:08
 0  6
उप्र तैलिक साहू महासभा ने मनाई माता कर्मा बाई की जयंती

पहाड़ी, चित्रकूट। उत्तर प्रदेश तैलिक साहू महासभा कार्यालय पहाड़ी में माता कर्मा बाई की जयंती मनाई गई। इस दौरान साहू समाज के लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में साहू समाज के मण्डल अध्यक्ष शिवकुमार साहू ने कहा कि माता कर्मा का जन्म विक्रम संवत 1073 के चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को झांसी के रहने वाले रामशाह तेल व्यापारी के यहां हुआ था। साहू समाज के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार साहू ने कहा कि माता कर्मा बाई भगवान कृष्ण की अनन्य भक्त थी। उन्होंने समाज की कुरीतियों को मिटाने के लिए लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालक रामनारायण साहू ने किया। इस मौके पर पहाडी ब्लाक अध्यक्ष अनिल साहू, जानकी साहू, रामनरेश साहू, प्रदीप कुमार साहू, वंशीलाल साहू, सन्तोष साहू आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0