आज धूमधाम से मनाया जाएगा सिंहस्थ भूषण महंत का 116वां जन्मोत्सव
गोलोकवासी महंत प्रेम पुजारी दास महाराज के 116वें जन्म उत्सव को पूर्व की भांति इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा के साथ मनाया जाएगा...
निकलेगी भव्य शोभायात्रा, धार्मिक आयोजन व भंडारे का होगा आयोजन
चित्रकूट। गोलोकवासी महंत प्रेम पुजारी दास महाराज के 116वें जन्म उत्सव को पूर्व की भांति इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा के साथ मनाया जाएगा। कामदगिरि के संत मदन गोपाल दास ने बताया कि उनके अनुशरण में सेवा कार्य को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। संत-महंतों और श्रद्धालुओं में आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। इस अवसर पर कामदगिरि परिक्रमा मार्ग में गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के उपरांत महंत प्रेम पुजारी दास जी महाराज की समाधि स्थल पर विधि-विधान से हवन-पूजन किया जाएगा तथा श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
मंगलवार को कामदगिरि भवनम में व्यवस्थापक संत मदन गोपाल दास जी महाराज ने पत्रकारो से रूबरू होकर बताया कि सिंहस्थ भूषण महंत प्रेम पुजारी दास के जन्म उत्सव पर आज बुधवार को भव्य शोभायात्रा परिक्रमा मार्ग में निकाली जाएगी। इसके बाद विभिन्न धार्मिक आयोजन व भंडारे का आयोजन होगा। बताया कि 1910 में मकर संक्रंाति के दिन बाराबंकी जिले में महंत का जन्म हुआ था। 1952 में विधायक चुने गए थे। इसके पूर्व स्वतंत्रता संग्राम में शामिल होकर कई बार जेल भी गए। जेल में अखंड मानस का पाठ किया था। वे जीवन भर गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करते रहे तथा सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए संत समाज को सदैव सम्मान देते रहे। चित्रकूट के संत-महंतों द्वारा मिलकर उनका जन्मदिवस मनाने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जिसका निर्वाह आज भी पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है।
84 साल की उम्र में साकेतवासी हो गए। इन्होंने चित्रकूट में आकर लोगों के बीच रहकर प्रेम सौहार्द का संदेश दिया। पशु-पक्षियों से अगाथ प्रेम था। इसी के चलते इनका नाम प्रेम पुजारी पड़ गया। उनके बनाए कई सेवा प्रकल्प संचालित है। जिन्हे जगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। इस मौके पर कामदगिरि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष नरसिंह दास व सचिव रामविष्णु दास, सर्वेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
