विशेष अभियान : पांच सैम्पल भरे, सरसो तेल सीज, नष्ट कराया खोवा
सहायक आयुक्त खाद्य शशांक त्रिपाठी ने टीम के साथ दीपावली पर्व विशेष अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को पांच नमूने जांच के लिए...

चित्रकूट। सहायक आयुक्त खाद्य शशांक त्रिपाठी ने टीम के साथ दीपावली पर्व विशेष अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को पांच नमूने जांच के लिए संग्रहित किये तथा 28 किग्रा सरसों तेल सीज किया। 20 किग्रा मावा व रंगीन दूषित मिठाई पाये जाने पर मौके पर ही नष्ट कराया। बताया गया कि मानिकपुर स्थित खोवा मण्डी पर शत्रुजीत व रामकृष्ण से एक नमूना खोवा का संग्रहित किया गया। निरीक्षण दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने मौके पर 20 किग्रा खोवा मौके पर नष्ट कराया। मिशन रोड कर्वी स्थित प्रो राजीव गुप्ता के प्रतिष्ठान पर छापामार कर मिलावट का संदेह होने पर सरसों के तेल का नमूना संग्रहित कर प्रयोगशाला जांच के लिए प्रेषित किया। टीन के डिब्बे में रखे 28 किग्रा सरसों के तेल को मौके पर ही सीज कर दिया गया। शंकर बाजार कर्वी स्थित खाद्य प्रतिष्ठान प्रो ओम प्रकाश से एक नमूना खाद्य पदार्थ बेसन का संग्रहीत किया। मऊ स्थित प्रो आशीष जायसवाल से एक सैम्पल गुड़ का एकत्र किया। बेडीपुलिया कर्वी स्थित अरविन्द कुमार के खाद्य प्रतिष्ठान पर 35 किग्रा रंगीन व दूषित मिठाई को मौके पर नष्ट कराया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रत्नाकर सिंह, विनय कुमार उपस्थित रहें।
What's Your Reaction?






