श्री राम का निशिचरहीन प्रण, अन्धकार पर प्रकाश की विजय का महा-अभियान : कथाव्यास साध्वी दीपिका भारती

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान 24 जून से 30 जून 2025 तक एक भव्य सात-दिवसीय श्रीराम कथा कार्यक्रम का...

Jun 28, 2025 - 11:52
Jun 28, 2025 - 11:54
 0  14
श्री राम का निशिचरहीन प्रण, अन्धकार पर प्रकाश की विजय का महा-अभियान : कथाव्यास साध्वी दीपिका भारती

बताया कि भारत की चिरंजीवी आध्यात्मिक संस्कृति से होगा अखंड विश्व राष्ट्र का निर्माण 

चित्रकूट। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान 24 जून से 30 जून 2025 तक एक भव्य सात-दिवसीय श्रीराम कथा कार्यक्रम का आयोजन, श्री श्रीधर धाम, श्री दास हनुमान देव स्थान, प्रमोद वन के सामने, सतना रोड, चित्रकूट धाम  में सायं 5 बजे से रात्रि 8ः30 बजे तक कर रहा है। 

इस भव्य कथा के चौथे दिन प्रसिद्ध राम कथा वाचिका साध्वी दीपिका भारती ने बताया कि “पूर्ण गुरु की कृपा से जब मनुष्य को ब्रह्मज्ञान की दीक्षा की प्राप्ति होती है, तब उसके आज्ञा चक्र में प्रभु श्री राम का प्राकट्य होता है। और ब्रह्मज्ञान की निरन्तर ध्यान-साधना द्वारा जब मनुष्य की चेतना आज्ञा चक्र से ऊपर सहस्त्रार चक्र में स्थित हो जाती है, तब मनुष्य आनंद के अद्वैत झूले का अनुभव कर पाता है। वह दुःख-सुख की अवस्था से ऊपर उठ जाता है, और चिर आनंद को पा जाता है।“

साध्वी जी ने भरत और श्रीराम के चित्रकूट में संवाद, श्रीराम का आतंकवाद निर्मूलन प्राण, एक विश्व राष्ट्र, और सार्वभौमिक भाईचारा पर विस्तारपूर्वक ढंग से चर्चा की।

साध्वी जी ने दिव्य गुरु आशुतोष महाराज जी के सम्बन्ध में बताया कि यूँ तो महाराज जी वेदों में आधुनिक विज्ञान में पीएचडी हैं और चालीस से अधिक भाषाओं का ज्ञान रखते हैं। लेकिन उनका वास्तविक परिचय ये सांसारिक उपलब्धियां नहीं हैं, अपितु वो ब्रह्मज्ञान है, जिसके वो प्रदायक हैं। इस ब्रह्मज्ञान के माध्यम से श्री महाराज जी असंख्य लोगों के जीवन में परिवर्तन ला रहे हैं, और कलियुग में भी सतयुग सा वातावरण निर्मित कर रहे हैं। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान में श्री महाराज जी के चरण कमलों में समर्पित कई हजार साध्वियां एवं साधु हैं, जो सनातन धर्म का संरक्षण कर रहे हैं और मनुष्य को शाश्वत भक्ति की ओर अग्रसर कर रहे हैं। संस्थान से जुड़े हुए जितने भी अनुयायी हैं, चाहे वो गृहस्थ हो या सन्यासी हो, चाहे वो बच्चे हो या वृद्ध हो, वे सभी वेदों उपनिषदों के सार को अपने जीवन में उतार रहे हैं। जिस आध्यात्मिक क्रांति का आगाज श्री राम, श्री कृष्ण, आदिगुरु-शंकराचार्य, महात्मा बुद्ध, स्वामी विवेकानद जैसे महापुरुषों ने किया था, आज उसी क्रांति के पथ प्रदर्शक स्वयं श्री आशुतोष महाराज जी हैं। श्री आशुतोष महाराज जी द्वारा प्रदत्त ब्रह्मज्ञान मनुष्य के भीतर राम के तत्व रूप को जागृत कर रहा है और जन-जन में राम-राज्य को स्थापित कर रहा है।

श्री राम कथा कार्यक्रम के चौथे दिन की कथा के मुख्य अतिथि महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति डॉ भरत मिश्रा, विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार याज्ञिक, तुलसीदास समिति के अध्यक्ष रामनरेश केसरवानी, संपादक चंद्र प्रकाश द्विवेदी, ग्रामोदय विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी जयप्रकाश शुक्ला, चंद्रप्रकाश, रवि चतुर्वेदी, अरुण श्रीवास्तव, ओम प्रकाश सिंह, प्रमोद सिंह सहित श्रोतागण मौजूद रहे। 

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान आशुतोष महाराज जी के दिव्य मार्गदर्शन में चल रही एक सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्थान है, जिसका ध्येय है आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व में शांति की स्थापना करना। मंच पर आसीन गुरुदेव आशुतोष महाराज के संगीतज्ञ शिष्य-शिष्याओं द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण भजनों को सुन, सभी श्रद्धालु आनंदित हो उठे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0