हर-हर महादेव से गुंजायमान रहे शिवालय, निकली शिव बारात
धर्मनगरी में महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह से शिवालयों में ओम नमः शिवाय व हर-हर महादेव की गूंज रही। शिवालयों में जलाभिषेक, पूजन व दर्शन...
चित्रकूट। धर्मनगरी में महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह से शिवालयों में ओम नमः शिवाय व हर-हर महादेव की गूंज रही। शिवालयों में जलाभिषेक, पूजन व दर्शन करने के लिए हजारों श्रद्धालु लाइन में लगे रहे। शाम को शिव मंदिरों की सजावट कराई गई। जगह-जगह प्रसाद वितरित के काउंटर लगाए गए। भगवान शिव की बारात व शोभायात्रा सबसे ज्यादा आकर्षण का केन्द्र रही।
महाशिवरात्रि पर सबसे ज्यादा मत्यगजेन्द्रनाथ स्वामी मंदिर रामघाट में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इसके अलावा मड़फा के शिव मंदिर, चर के सोमनाथ मंदिर, पहाड़ी के पालेश्वरनाथ मंदिदर सहित रामघाट के तुलसी स्मारक शिव मंदिर, मऊ, बरगढ़, मानिकपुर, राजापुर, कोठी तालाब कर्वी समेत शहर के शंकर बाजार, चकरेही रोड़ स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक व पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। बेल पत्र, चंदन, अक्षत, अबीर, धतूरा, भांग, फूल, धूप, शहद, रोली से विधिविधान से पूजा की गई। इसे लेकर बाजार में भी फूल व पूजन सामग्री की दुकाने सजी रही।
महाशिवरात्रि को लेकर कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। रामघाट में सबसे ज्यादा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। मंदिर पहुंचने के लिए महिला व पुरुषों की अलग लाइन लगाई गई। मत्यगजेन्द्रनाथ मंदिर के पुजारी विपिन बिहारी व प्रबंधक प्रदीप दास महराज ने बताया कि सुबह से लेकर रात तक महाशिवरात्रि पर्व पर विशेष चार आरती की गई। इस दौरान लगभग 70 हजार भक्तो ने भगवान शिव के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया।
शंकर बाजार के चकरेही रोड़ स्थित शिव मंदिर में आयोजक शिवमंगल सिंह, श्यामलाल सिंह, आशीष सिंह के नेतृत्व में पूजन व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रात तक चला। कोठी तालाब शिव मंदिर में भजन पूजन व इसके अलावा गांव मोहल्लो में भी शिवरात्रि श्रद्धा के साथ मनाई गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
