गढ़वारा में आजीविका मिशन से चुनी गई सात प्रमुख व न्याय सखी

महिला कल्याण विभाग में नारी अदालत चयन प्रक्रिया के तहत जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार गढ़वारा ग्राम...

Jul 29, 2025 - 10:25
Jul 29, 2025 - 10:25
 0  3
गढ़वारा में आजीविका मिशन से चुनी गई सात प्रमुख व न्याय सखी

जन कल्याणकारी योजनाओं तथा हेल्पलाइन नंबर के विषय में दी गई जानकारी 

चित्रकूट। महिला कल्याण विभाग में नारी अदालत चयन प्रक्रिया के तहत जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार गढ़वारा ग्राम पंचायत में आजीविका मिशन के अंतर्गत बनाए गए समूह को ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में बुलाया गया। जहां महिलाओं को महिला कल्याण विभाग व समाज कल्याण विभाग में चल रही जन कल्याणकारी योजनाओं तथा हेल्पलाइन नंबर के विषय में जानकारी दी गई। इसके पश्चात मुख्य विषय नारी अदालत चयन प्रक्रिया के तहत ग्राम प्रधान, एडीओ व ग्राम सचिव की अगुवाई में आजीविका मिशन के समूह से ही सात महिलाओं का चयन किया गया। जिसमें प्रमुख सखी व न्याय सखी महिलाओं को चयनित कर सूची बनाई गई। भविष्य में प्रशिक्षण के पश्चात इनको कार्यभार सौंपे जाने के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान तथा हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन की टीम से जिला मिशन कोऑर्डिनेटर प्रिया माथुर, जेंडर स्पेशलिस्ट मीनू सिंह, समाज कल्याण विभाग से पर्यवेक्षक अधिकारी सुनील कुमार, ग्राम सचिव, पंचायत सहायक आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0