सदगुरु पब्लिक स्कूल के छात्रों को बाटे गए छात्रवृत्ति

सदगुरु शिक्षा समिति के अंतर्गत सदगुरु पब्लिक स्कूल एवं विद्याधाम विद्यालय में वार्षिक छात्रवृत्ति वितरण समारोह...

Jul 15, 2025 - 10:07
Jul 15, 2025 - 10:08
 0  7
सदगुरु पब्लिक स्कूल के छात्रों को बाटे गए छात्रवृत्ति

चित्रकूट। सदगुरु शिक्षा समिति के अंतर्गत सदगुरु पब्लिक स्कूल एवं विद्याधाम विद्यालय में वार्षिक छात्रवृत्ति वितरण समारोह संपन्न हुआ। स्व. सेठ अरविंद भाई मफतलाल की स्मृति में योजना की शुरुआत की गई थी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी सेवानिवृत्ति आईएएस एनबी लोहनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के ट्रस्टी ’पद्मश्री’ डॉ. बीके जैन ने की। समिति की अध्यक्ष ऊषा जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। इस वर्ष विद्याधाम विद्यालय से कक्षा 6 से 12 तक के 41 छात्रों और सदगुरु पब्लिक स्कूल से 33 छात्रों का चयन छात्रवृत्ति के लिए किया गया है। जिनकी कुल राशि 21.16 लाख रही। मुख्य अतिथि लोहनी ने बताया कि छात्रवृत्ति की चयन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी रही है। इसमें छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की गहराई से जांच कर योग्यता के आधार पर निर्णय लिया गया है। यह योजना उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन से संचालित हो रही है। समिति की अध्यक्ष ने इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष विशदभाई मफतलाल एवं ट्रस्टी रूपलबेन मफतलाल का आभार जताया। इस अवसर पर समिति की उपाध्यक्ष अनुभा अग्रवाल, सचिव आरबी सिंह चौहान, विद्यालयों के प्राचार्य शंकर दयाल पांडेय, राकेश तिवारी, सुरेन्द्र तिवारी, उप प्राचार्य पीसी यादव, विनोद पांडेय, अंजनी भटनागर आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0