पैदल भ्रमण कर एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

एसपी अरुण कुमार सिंह ने महाकुंभ व आगामी मौनी अमावस्या मेला को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत भरतकूप...

Jan 28, 2025 - 12:03
Jan 28, 2025 - 12:06
 0  2
पैदल भ्रमण कर एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह ने महाकुंभ व आगामी मौनी अमावस्या मेला को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत भरतकूप मंदिर का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि आगामी अमावस्या मेला पर श्रद्धालुओं का जनपद में भारी संख्या में आवागमन हो रहा है। जिसके चलते रामघाट, परिक्रमा मार्ग, भरतकूप मंदिर पर दर्शन पूजन करने आते है। जिसमें महिलाएं व बालिका की संख्या अत्यधिक रहती है उनके साथ किसी भी प्रकार की कोई घटना न घटित होने पाये। पुलिस कर्मी निर्धारित समय पर ड्यूटी पर उपस्थित हो। मुस्तैदी से ड्यूटी करें तथा श्रद्धालुओं से विन्रमता पूर्वक व्यवहार करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तत्पश्चात निर्माणाधीन थाना भरतकूप का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया। भ्रमण के दौरान थानाध्यक्ष भरतकूप प्रवीण कुमार सिंह, पीआरओ प्रदीप पाल व अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0