विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस लाइन में एसपी ने किया पौधरोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन में पौधरोपण...

Jun 6, 2025 - 10:34
Jun 6, 2025 - 10:34
 0  2
विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस लाइन में एसपी ने किया पौधरोपण

पेड़-पौधों के बिना जीवन की नहीं कल्पना: एसपी

चित्रकूट। विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन में पौधरोपण किया।    

गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में पौधा रोपित किया। उन्होंने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पौधें लगाने की अपील की। कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा लगाए और जो पौधे लगाए जाएं उनकी उचित देखभाल भी करना होगा। तभी विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन सफल माना जाएगा। पौधरोपण करना एवं उनकी रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। पौधे जब बड़े होते हैं, तो फल, फूल एवं छाया सहित जीवन जीने के लिए ऑक्सीजन भी देते हैं। उन्होनें कहा कि सभी नागरिकों को अपने जीवन काल में अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। ऐसे में सभी लोग प्रतिज्ञा करे कि वर्षाकाल में पौधे लगाने के साथ ही उनकी उचित देखभाल करेंगे। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी प्रत्युष कुमार कटियार, अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम, अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर राज कमल, प्रतिसार निरीक्षक शिवनारायण, पीआरओ प्रदीप पाल सहित वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0