जज्बे के साथ परेड प्रदर्शन को एसपी ने किया प्रेरित

पुलिस लाइन्स परेड ग्राउंड में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने गणतंत्र दिवस परेड की ड्रेस फाइनल रिहर्सल परेड...

Jan 25, 2025 - 09:32
Jan 25, 2025 - 09:35
 0  1
जज्बे के साथ परेड प्रदर्शन को एसपी ने किया प्रेरित

चित्रकूट। पुलिस लाइन्स परेड ग्राउंड में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने गणतंत्र दिवस परेड की ड्रेस फाइनल रिहर्सल परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। परेड की फर्स्ट कमाण्ड क्षेत्राधिकारी लाईन्स राज कमल, सेकेण्ड कमाण्ड निरीक्षक लाखन सिंह पुलिस लाईन्स तथा थर्ड कमाण्ड उप निरीक्षक राम सिंह रहे। इस दौरान शानदार हर्ष फायरिंग के बाद मार्च पास्ट की कार्यवाही की गयी। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने सभी को एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। परेड मे भाग लेने वाले जवानों की मेहनत व लगन की तारीफ करते हुए गणतंत्र दिवस पर पुरे जोश व जज्बे के साथ भव्य परेड प्रदर्शन करने के लिये प्रेरित किया। इस मौके अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी प्रज्ञान अजेय कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी राजापुर जयकरन सिंह, क्षेत्राधिकारी मऊ यामीन अहमद, प्रतिसार निरीक्षक शिवनारायण, प्रभारी सोशल मीडिया साइबर सेल निशिकांत राय आदि अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0