एसपी ने परेड का निरीक्षण कर पढ़ाया कर्तव्यनिष्ठा का पाठ

एसपी अरुण कुमार सिंह ने पुलिस लाइन्स में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया...

Nov 8, 2025 - 11:46
Nov 8, 2025 - 11:47
 0  4
एसपी ने परेड का निरीक्षण कर पढ़ाया कर्तव्यनिष्ठा का पाठ

चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह ने पुलिस लाइन्स में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। परेड में उपस्थित पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ, तत्पर और अनुशासन बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम कराए गए। परेड की दौड़ करायी गयी। उन्होंने प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया किया। परेड़ में शामिल अधिकारी, कर्मचारियों को अनुशासन, एकरूपता और कर्तव्यनिष्ठा के संबंध में बताया गया।

इसके बाद परिवहन शाखा जाकर थानों से आयी समस्त चारध्दो पहिया वाहनों, 112 पीआरवी तथा परिवहन शाखा में रखे वाहनों, थानों के वाहनों का निरीक्षण कर प्रभारी परिवहन शाखा को मरम्मत के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डायल 112 कार्यालय, आवास परिसर, आरटीसी बैरिक, सीपीसी कैंटीन, मंदिर, भोजनालय, आर्मरी का निरीक्षण किया। साफ सफाई के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया। क्वार्टर गार्द का निरीक्षण कर सलामी ली। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन्स यामीन अहमद, प्रतिसार निरीक्षक रामशीष यादव, प्रभारी निरीक्षक आरटीसी शिवमूरत यादव अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0